फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rain in Delhi: बारिश की फुहारों से भीगी दिल्ली, सुहाने मौसम में लोगों को मिली राहत

Fri, 17 Jun 2022 05:12 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 17 Jun 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
Rain Lashes parts of Delhi beautiful weather pleases people see pics
दिल्ली में बारिश - फोटो : ANI

लंबे समय से गर्मी की तपिश झेल रही दिल्ली अब बारिश की फुहारों में इठला रही है। राजधानी में झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार देर रात तक हुई बारिश के बाद शुक्रवार को दिन में भी हल्की फुहारों ने दिल्ली को भिगाया। तस्वीरों में देखें मौसम के बदले हुए मिजाज में कैसी लग रही है दिल्ली-

Rain Lashes parts of Delhi beautiful weather pleases people see pics
दिल्ली में बारिश - फोटो : सोशल मीडिया

गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 40.2 व न्यूनतम तापमान  सामान्य से चार कम 23.8 डिग्री सेल्सियस था। हवा में नमी का स्तर 36 से 84 फीसदी तक दर्ज किया गया था। दिल्ली के बाहरी इलाकों में मुंगेशपुर में 42.5 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया था। इसके अलावा नजफगढ़ में 42.1 व जफरपुर में 40.9 डिग्री सेल्सियस पारा था।

Rain Lashes parts of Delhi beautiful weather pleases people see pics
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को दिन में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। दोपहर में अचानक मौसम बदल गया और बारिश होने लगी। लगभग एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान तेज हवा भी चली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rain Lashes parts of Delhi beautiful weather pleases people see pics
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

बारिश होने से तापमान में भारी कमी आई है। इस दौरान हालांकि सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे व बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Rain Lashes parts of Delhi beautiful weather pleases people see pics
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बदलाव आया है। दिल्ली के साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी में भी 18 जून तक बारिश का अनुमान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed