फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जासूसी: आईएसआई हैंडलर के फोन में चौंकाने वाले सबूत, पाकिस्तान भेजे दिल्ली के इन ठिकानों के वीडियो

Tue, 20 Apr 2021 10:26 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 Apr 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
pakistan ISI  evidence found in ISI handler Harpal mobile Video found in many places of Delhi
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरपाल सिंह को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी में गिरफ्तारी हरपाल सिंह(35) की आईएसआई के हैंडलर जसपाल सिंह से लाहौर, पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरूद्वारे में मुलाकात होनी थी। हैंडलर जसपाल ने धार्मिक यात्रा की आड़ में उसे पाकिस्तान बुलाया था। 

 
pakistan ISI  evidence found in ISI handler Harpal mobile Video found in many places of Delhi
harpal singh - फोटो : अमर उजाला
हरपाल सिंह ने खुलासा किया है कि पंजाब सरकार की ओर से ननकाना साहिब जो जत्था जाता उसके साथ उसे पाकिस्तान जाना था। जसपाल ने उसे गुरूद्वारे में मिलने के लिए कहा था। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हरपाल सिंह के मोबाइल से दिल्ली की अति संवेदनशील जगहों की वीडियो व फोटो मिली है। इनमें संसद के पास स्थित सेना भवन व दिल्ली कैंट स्थित आर्मी हैडक्वाटर की वीडियो मिली हैं। 
 
pakistan ISI  evidence found in ISI handler Harpal mobile Video found in many places of Delhi
जासूस हरपाल सिंह गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
ये भी माना जा रहा है कि उसने कुछ वीडियो तो जसपाल को भेज दी थीं। अब जो वीडियो उसके मोबाइल में मिली हैं उन्हें वह पाकिस्तान जाकर जसपाल को देता। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हरपाल सिंह ने बताया कि वह इससे पहले तीन बार दिल्ली आ चुका है। वह दिल्ली से काफी गोपनीय व संवेदनशील सूचनाएं लेकर गया है। स्पेशल सेल इस बात की जांच कर रही है कि वह दिल्ली में किस-किस से मिला था। वह दिल्ली कैंट में आर्मी परिसर में कैसे घुस गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
pakistan ISI  evidence found in ISI handler Harpal mobile Video found in many places of Delhi
हरपाल - फोटो : अमर उजाला
आरोपी के पास से सेना व बीएसएफ की अति गोपनीय सूचनाएं मिली हैं। ऐसे में बीएसएफ व सेना के अधिकारियों ने सोमवार को स्पेशल सेल के जनकपुरी स्थित कार्यालय में जाकर हरपाल सिंह से कई घंटे पूछताछ की। इसके अलावा रॉ व आईबी भी हरपाल से लगातार पूछताछ कर रही हैं। 
 
विज्ञापन
pakistan ISI  evidence found in ISI handler Harpal mobile Video found in many places of Delhi
फाइल फोटो
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार हरपाल नवंबर, 2019 में ओमान गया था। यहां पर ये अपना सबकुछ बेचकर काम करने गया था। इसके बावजूद ये ओमान से तीन महीने में वापस लौट आया। जबकि इसका वीजा दो वर्ष का था। ऐसे में पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ करने में लगे हुए है कि वह ओमान से तीन महीने में ही क्यों लौट आया। क्या आईएसआई हैंडलर जसपाल ने उसे ओमान से वापस भारत जासूसी करने के लिए भेजा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed