फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड कर्फ्यू: दूसरे दिन भी घर में बैठे लोग, दिल्ली में दिख रहा पाबंदियों का असर

Sun, 18 Apr 2021 01:56 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 18 Apr 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
Second day of weekend curfew in Delhi amidst increased spike of corona
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का दूसरा दिन - फोटो : ANI
दिल्ली में कोरोना संक्रमण को तोड़ने के लिए शुक्रवार को शुरू हुआ वीकेंड लॉकडाउन का असर रविवार को भी नजर आया। शनिवार और रविवार की सुबह ठीक वही नजारा था जो एक साल पहले लॉकडाउन में दिखा था। सड़क पर सार्वजनिक वाहन ऑटो-टैक्सी तो थीं, लेकिन यात्री नदारद थे। रविवार सुबह से ही मेट्रो स्टेशन परिसर में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। सिर्फ अस्पताल व दवा की दुकानों और जांच केंद्रों पर भी परेशान मरीज व उनके तीमारदारों की चहल-पहल है। 

Second day of weekend curfew in Delhi amidst increased spike of corona
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का दूसरा दिन - फोटो : ANI
शुक्रवार देर रात से ही बंद हुए बाजार शनिवार पूरे दिन बंद रहे और रविवार को भी ऐसे ही हैं। अति आवश्यक वस्तुओं के बिक्री केंद्र खुले हैं लेकिन भीड़ वहां भी नहीं है। इतना जरूर है कि सुबह गली-मोहल्लों की दुकानों में लोग दूध लेने के लिए पहुंचते रहे। वहीं जिन सोसाइटियों में प्रवेश के लिए गेट है वहां हर आने-जाने वाले पर निगाह रखी जा रही है। बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। 
 
Second day of weekend curfew in Delhi amidst increased spike of corona
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का दूसरा दिन - फोटो : ANI
यहां तक कि दवा व मेडिकल जांच के लिए पहुंचने वालों को छोड़ किसी भी होम डिलीवरी वालों को प्रवेश नहीं दिया गया। इस वजह से कुछ लोगों को परेशान भी होते दिखे लेकिन आरडब्ल्यूए के सदस्यों को समझाने-बुझाने पर गेट तक पहुंचकर होम डिलीवरी के सामान लेते दिखे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Second day of weekend curfew in Delhi amidst increased spike of corona
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का दूसरा दिन - फोटो : ANI
वीकेंड कर्फ्यू के दूसरे दिन सभी बाजार और फैक्टरियां बंद रहीं। व्यापारियों ने दिल्ली सरकार के इस निर्णय का पूरी तरह समर्थन किया। दिल्ली में तमाम छोटे-बड़े रिटेल और होलसेल बाजार बंद रहे। 
 
विज्ञापन
Second day of weekend curfew in Delhi amidst increased spike of corona
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का दूसरा दिन - फोटो : ANI
वहीं दिल्ली से नोएडा या गाजियाबाद जाने-आने वाले लोग संशय में फंसे नजर आए। चूंकि रविवार को यूपी में भी लॉकडाउन घोषित है इसलिए लोगों को यह डर सताता रहा कि बॉर्डर पार करने के बाद कहीं दिक्कत न हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed