{"_id":"60331d8c8ebc3ee8fc5350fd","slug":"new-revealing-in-congress-leader-gurlal-singh-murder-case-murder-on-singhu-border-delhi-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह हत्याकांड में नया खुलासा, सिंघु बॉर्डर पर होना था कत्ल, यहां ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह हत्याकांड में नया खुलासा, सिंघु बॉर्डर पर होना था कत्ल, यहां ऐसे बची जान
Mon, 22 Feb 2021 08:27 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 22 Feb 2021 08:27 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता गुरलाल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब में फरीदकोट जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष और गोलेवाला से जिला परिषद सदस्य गुरलाल सिंह पहलवान की 12 से ज्यादा गोलियां मारकर हत्या करने वाले तीन बदमाशों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सराय काले खां से गिरफ्तार किया है। गुरलाल की हत्या पिछले साल अक्तूबर में हुई गुरलाल बराड़ की हत्या का बदला लेने के लिए की गई थी कांग्रेस नेता की हत्या की साजिश कनाडा में बैठे गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के साथी गोल्डी ने बदला लेने के लिए रची थी।
गुरलाल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गुरलाल उसका चचेरा भाई था। दिल्ली में पकड़ा गया आरोपी गुरविंदर उर्फ गोरा बराड़ का बहनोई है। दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस को सूचना दे दी है। डीसीपी मनीषी चंद्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पंजाब के फरीदकोट में कोटकपूरा निवासी गुरविंदर उर्फ गोरा भाऊ (32 ), फरीदकोट में गुरु नानक कॉलोनी निवासी सुखविंदर उर्फ सन्नी ढिल्लन (23) और फरीदकोट के मोहल्ला माहीखाना निवासी सौरभ वर्मा (21) हैं।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
फरीदकोट में जुबली चौक पर गुरलाल सिंह की 18 फरवरी को उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह दोस्त की दुकान से अपनी कार में बैठने जा रहे थे। स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट हत्या के इस मामले में लारेंस विश्नाई गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही थी। यूनिट को मिली एक सूचना के बाद तीन बदमाशों को सरायकालेखां इलाके से 20 व 21 फरवरी की रात गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों उत्तर प्रदेश में पनाह लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाशों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कांग्रेस नेता की हत्या की साजिश फरीदकोट निवासी कनाड़ा में रह रहे लॉरेंस विश्राई के साथी गोल्डी बराड़ ने रची थी। गोल्डी पंजाब के व्यवसायियों से कनाडा से ही उगाही कर रहा है। लारेंस विश्रोई के संरक्षण में पल रहे स्टूडेंट आर्गेनाईजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (एसओपीयू) के पूर्व राज्य अध्यक्ष गुरलाल बराड़ की हत्या भांबिया गिरोह से चल रही गैंगवार में अक्तूबर 2020 में हुई थी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सिंघु बॉर्डर पर होना था कत्ल
कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह फेसबुक पर अपना मूवमेंट डालते रहते था। पांच फरवरी को फेसबुक पर पोस्ट डाली थी कि वह नौ फरवरी को किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए सिंघु बॉर्डर जा रहा है। गोल्डी ने सिंघु बॉर्डर पर गुरलाल की हत्या करने को कहा। गुरविंदर पाल ने दो साथियों के साथ उसका पीछा किया। प्रदर्शनकारी किसानों की संख्या को देखते हुए वारदात को अंजाम नहीं दिया गया। बदमाश गुरलाल के पीछे जंतर-मंतर पर बैठे कांग्रेसी नेताओं के घरनास्थल तक पहुंचे थे। गुरलाल ने यहां कांग्रेसी नेताओं के साथ अपनी फोटो फेसबुक पर पोस्ट की थी। 18 फरवरी को फरीदकोट में इनको मौका मिल गया था।