फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस ने 'बाहुबली' को किया गिरफ्तार, पॉश इलाकों से चुरा चुका है 100 से ज्यादा महंगी साइकिलें

Sun, 21 Feb 2021 04:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 Feb 2021 04:03 AM IST
विज्ञापन
Delhi News :  man arrested for stealing expensive bicycles from posh areas
गिरफ्त में चोर... - फोटो : अमर उजाला

आपने बाइक, कार या अन्य वाहन चुराने वालों के बारे में सुना होगा, लेकिन दक्षिण जिला पुलिस के हाथ ऐसा चोर लगा है जो पॉश कॉलोनियों से महंगी साइकिलें चोरी करता था। साइकिलें चोरी होने के बाद ज्यादातर लोग इसकी शिकायत भी नहीं देते थे। 


 

Delhi News :  man arrested for stealing expensive bicycles from posh areas
demo pic - फोटो : Nexzu
आरोपी महेंद्र उर्फ मुनेंद्र उर्फ बाहुबली पुलिस पिकेट लगने के बाद भी रातबेरात बिना रोक-टोक के चोरी कर लेता था। उसके पास से 13 साइकिलें और 125 से अधिक चाबियां बरामद हुई हैं। उसका दावा है कि यह अब तक 100 से अधिक साइकिलें चोरी कर चुका है। महेंद्र चोरी के छह मामलों में पहले भी शामिल रहा है।

 
Delhi News :  man arrested for stealing expensive bicycles from posh areas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बृहस्पतिवार को हेमकुंड कालोनी के पास जांच कर रही एसएचओ रितेश कुमार की टीम को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की साइकिल बेचने आने वाला है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi News :  man arrested for stealing expensive bicycles from posh areas
Cycle Track - फोटो : अमर उजाला
जाल बिछाकर पुलिस ने जसोला के डीडीए फ्लैट निवासी महेंद्र को दबोच लिया। उसके पास से बरामद साइकिल सीआर पार्क इलाके से चुराई गई थी। पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले आठ माह से दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाकों में साइकिल चोरी करता है। पहले वह रेकी करता है और फिर मौका लगते ही साइकिल उड़ा लेता।

 
विज्ञापन
Delhi News :  man arrested for stealing expensive bicycles from posh areas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

महेंद्र ने पुलिस को बताया कि चोरी की साइकिल बेचने में उसे कोई परेशानी नहीं होती। अच्छी साइकिलों के दाम भी ठीक-ठाक मिल जाते हैं। साइकिल चोरी करने के बाद उसके पकड़े जाने की संभावना भी बेहद कम होती थी, क्योंकि ज्यादातर लोग इसकी रिपोर्ट ही दर्ज नहीं कराते हैं। महेंद्र ने बताया कि उसे जिम जाने का शौक है और वह खुद को बाहुबली कहलवाता है। बाद में आरोपी की निशानदेही पर 12 अन्य साइकिलें और चाबियों के गुच्छे बरामद हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed