{"_id":"62b14414bee8972ecc764a0d","slug":"international-yoga-day-2022-celebrated-in-delhi-see-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"International Yoga Day: दिल्ली में ऐसे मनाया गया योग दिवस, राष्ट्रपति से लेकर आम जनता तक ने किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
International Yoga Day: दिल्ली में ऐसे मनाया गया योग दिवस, राष्ट्रपति से लेकर आम जनता तक ने किया योग
Tue, 21 Jun 2022 11:48 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में योग दिवस
- फोटो : ANI
पूरी दुनिया में 21 जून का दिन योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। योग के विशेष महत्व को दुनिया के सामने लाने के लिए आज का दिन इसके नाम किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी भी अक्सर योग के फायदे गिनाते नजर आते हैं। इसी का असर है कि आज देश भर के कोने कोने में योग दिवस मनाया जा रहा है। तस्वीरों में देखिए राजधानी दिल्ली में कैसे मनाया गया योग दिवस -
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : ANI
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में योग दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय विरासत का एक हिस्सा है। मानवता के लिए भारत का उपहार, यह स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है, जो हमारे मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करता है।
पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना
- फोटो : ANI
इस मौके पर दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राकेश अस्थाना ने भी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के साथ योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्व योग दिवस के मौके पर योग किया।
विज्ञापन
ओम बिरला
- फोटो : ANI
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन के परिसर में अन्य सांसदों के साथ योग किया।