फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली: पसीने बहाने को तैयार है गर्मी, लेकिन सुबह की धुंध से नहीं मिल रही राहत

Sat, 20 Feb 2021 02:23 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 20 Feb 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
Delhi weather updates latest news dense fog in morning but temperature rises in day time 
धुंध की चादर में गायब हुआ इंदिया गेट - फोटो : ANI
दिल्ली की गर्मी भले ही अब अपना रंग दिखाने को तैयार है, लेकिन सुबह की धुंध से अभी लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। शनिवार सुबह राष्ट्रपति भवन समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। पालम एयरपोर्ट पर तो शुक्रवार रात 3:30 बजे से शनिवार सुबह तक दृश्यता शून्य रही।

Delhi weather updates latest news dense fog in morning but temperature rises in day time 
शनिवार सुबह दिल्ली में धुंध - फोटो : ANI
सुबह 7:30 बजे 28 और 29 नंबर रनवे की दृश्यता महज 250 मीटर थी। मौसम विभाग ने आज से पारा चढ़ने और दिन में तपिश का अधिक एहसास होने की उम्मीद जताई है। अगले सप्ताह की शुरुआत में ही पारे का 30 के आंकड़े को पार करने का अनुमान है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। 
 
Delhi weather updates latest news dense fog in morning but temperature rises in day time 
शनिवार सुबह दिल्ली में धुंध - फोटो : ANI
राजधानी से अब सर्दी की लगभग विदाई हो चुकी है। सुबह-शाम को छोड़ दें तो दिन में सर्दी का अहसास पूरी तरह से खत्म हो गया है। यही वजह है कि अब दिन में लोग गर्म कपड़े पहनने से परहेज कर रहे हैं। वहीं, शाम को भी हल्के गर्म कपड़े ही पहनावे में रह गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi weather updates latest news dense fog in morning but temperature rises in day time 
शनिवार सुबह दिल्ली में धुंध - फोटो : ANI
स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा सक्रिय होने का आसार हैं। इस वजह से एक बार फिर पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर बनेगा। हालांकि, इसका असर दिल्ली जैसे मैदानी इलाकों में देखने को नहीं मिलेगा। विक्षोभ की वजह से  सिर्फ हवा की दिशा बदलकर पूर्व की ओर हो जाएगी। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी।  

विज्ञापन
Delhi weather updates latest news dense fog in morning but temperature rises in day time 
शनिवार सुबह दिल्ली में धुंध - फोटो : ANI
प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य एक कम 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसदी व न्यूनतम 48 फीसदी रहा। इस पूरे सप्ताह हवा में नमी का अधिकतम स्तर होने की वजह से सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed