फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में दरिंदगी: उस्तरे से महिला की छाती काटने का किया गया था प्रयास, पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने किया दर्द बयां...

Sat, 29 Jan 2022 06:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 29 Jan 2022 06:47 PM IST
विज्ञापन
vivek vihar misdeed case victim woman statement given to police attempt to cut her chest by razor
कस्तूरबा नगर में महिला के साथ हुई हैवानियत - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस के दिन विवेक विहार इलाके में हुई हैवानियत के मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, दरिंदगी की नई कहानियां सामने आ रही हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने इल्जाम लगाया है कि आरोपियों ने वारदात के दौरान बाल काटने के बाद उस्तरे से उसकी छातियों तक को काटने का प्रयास किया। नाबालिगों व दूसरे लड़के ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया तो महिलाओं ने उसके प्राइवेट पार्ट में अपनी उंगली डाल दी। पीड़िता दर्द से छटपटाने लगी। इसके बाद आरोपियों ने डंडे, प्लास्टिक के पाइक व बेल्ट बरसाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। महिलाएं चिल्ला-चिल्लाकर कह रही थीं कि वह पीड़िता के महिला होने की सारी निशानियां मिटा देंगे। पहले कमरे में ले जाकर महिला के साथ हैवानियत हुई, इसके बाद उसके मुंह पर कालिख पोत कर गलियों-गलियों घुमाया। बाद में दोबारा कमरे पर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की गई। करीब डेढ़ घंटे तक यह सब चला, लेकिन हाई अलर्ट के दौरान चुस्त पुलिस को इसकी कानों-कान खबर न मिली। आखिर सूचना मिलने के बाद उसे छुड़ाया गया।


 

vivek vihar misdeed case victim woman statement given to police attempt to cut her chest by razor
बेल्ट और डंडे से पीटते देखे जा सकते हैं आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर फिलहाल आईपीसी की धारा (365, 376डी, 354, 354बी, 109, 323, 342, 355, 506, 509,120बी और 34) में मामला दर्ज किया गया है। इसमें अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़, शारीरिक छेड़छाड़, अपराध के लिए उकसाने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी, अभद्र भाषा का प्रयोग, अपराध षडयंत्र और अन्य धाराएं शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे जांच के बाद मामले में और भी धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। 

vivek vihar misdeed case victim woman statement given to police attempt to cut her chest by razor
महिला का उस्तरे से बाल छीलते आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए नाबालिग लड़कों में एक लड़के बालिग होने की आशंका है। उसकी जांच जारी है। यदि जांच के बाद वह बालिग साबित हो जाता है तो उसको मामले में बकायदा गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा। पुलिस मामले में बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। वीडियो और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की लगातार पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में गिरफ्तार और हिरासत में लिये गए सभी लोग एक दूसरे के रिश्तेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
vivek vihar misdeed case victim woman statement given to police attempt to cut her chest by razor
सहमी बैठी पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

लोकल पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल के जवान भी किए गए तैनात...
वारदात के बाद महिला के घर पर सुरक्षा को लेकर उठे सवालों के बीच शनिवार को पुलिस ने महिला के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया है। लोकल पुलिस के अलावा वहां अर्द्धसैनिक बलों के कुछ जवानों को भी बिठा दिया गया है। महिला के घर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ के बाद ही उनको घर जाने दिया जा रहा है। परिजनों ने चिंता जताई है कि अभी मामला गर्म है तो पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई है, कुछ समय बीतने के बाद परिवार को यूं ही छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद पता नहीं उनका क्या होगा।

विज्ञापन
vivek vihar misdeed case victim woman statement given to police attempt to cut her chest by razor
महिला का मुंह काला कर, सिर मुंडा कर गली में घुमाते आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पीड़िता अज्ञात स्थान पर सुरक्षित, परिजनों का कहना बोल भी नहीं पा रही...
पीड़ित महिला, उसके पति व बच्चे को जान का खतरा है, ऐसे में उनको अज्ञात स्थान पर सुरक्षित रखा गया है। महिला के परिवार ने उसका पता बताने से इनकार कर दिया। उनका बस यही कहना था कि वह जहां भी है, फिलहाल सुरक्षित है। चाहकर भी पीड़ित उस घटना को नहीं भुला पा रही है। लोकल पुलिस लगातार उसके संपर्क में है। शनिवार को विवेक विहार की थाना प्रभारी ने कई चक्कर इलाके के लगाए। वह परिजनों से भी आकर मिलीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed