फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi pollution: दिल्ली- एनसीआर के तापमान में गिरावट, अगले दो दिनों में बढ़ेगी ठंड, जानिए आज मौसम

Mon, 14 Nov 2022 10:34 AM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 14 Nov 2022 10:34 AM IST
सार

दिल्ली- एनसीआर में हवा की गुणवत्ता अभी भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इसके अलावा दिल्ली- एनसीआर में ठंड और कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। दिल्ली-एनसीआर के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Delhi pollution Fall in temperature of Delhi NCR cold will increase in next two days
दिल्ली के आसमान में छाई धुंध - फोटो : ANI
दिल्ली- एनसीआर में हवा की गुणवत्ता अभी भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इसके अलावा दिल्ली- एनसीआर में ठंड और कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। दिल्ली-एनसीआर के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 

Delhi pollution Fall in temperature of Delhi NCR cold will increase in next two days
खराब श्रेणी में हवा की गुणवत्ता - फोटो : ANI

राजधानी दिल्ली की हवा अभी भी खतरनाक बनी हुई है। दिल्ली की हवा में लोगों का दम घुट रहा है। अस्पतालों में सांस से संबंधित मरीजों की लाइन लगी है। राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज सुबह 309 पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी के आनंद विहार टर्मिनल की ये तस्वीर है।
 
Delhi pollution Fall in temperature of Delhi NCR cold will increase in next two days
बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल कारों पर लगा प्रतिबंध हटा - फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल कारों पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। इससे दिल्ली में पंजीकृत पांच लाख वाहन मालिकों को राहत मिलेगी। वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी के बाद गंभीर स्तर पर पहुंचने के बाद केंद्रीय वायु गुणवत्ता आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देश पर ऐसे वाहनों के चलने पर पाबंदी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi pollution Fall in temperature of Delhi NCR cold will increase in next two days
दिल्ली- एनसीआर में बढ़ी सर्दी - फोटो : एएनआई

दिल्ली- एनसीआर में आगले दो दिनों में सर्दी बढ़ने लगेगी। दिल्ली-एनसीआर के तापमान में आ रही लगातार गिरावट के कारण लोगों को भी ठंड का अहसास होने लगा है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सुबह-शाम में ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली- एनसीआर में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। महीने के अंत तक दिल्ली के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। 

विज्ञापन
Delhi pollution Fall in temperature of Delhi NCR cold will increase in next two days
पराली जलाने से सांसों पर संकट - फोटो : एएनआई
पराली के धुएं और स्थानीय प्रदूषण की वजह से दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर संकट बरकरार है। वायु मानक एजेंसियों के मुताबिक, स्थानीय मौसमी परिस्थितियों की वजह से प्रदूषण का स्तर अधिक नहीं बढ़ रहा है। अगले दो दिन तक हवा की सेहत बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed