{"_id":"602b6aa78ebc3ee96731c3d8","slug":"delhi-police-celebrating-its-74th-raising-day-minister-of-states-home-g-kishan-reddy-takes-salute-praises-force-police-commissioner-also-praise-his-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस मना रही अपना 74वां स्थापना दिवस, शाह ने दी बधाई, गृहराज्य मंत्री ने गिनाई सफलताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस मना रही अपना 74वां स्थापना दिवस, शाह ने दी बधाई, गृहराज्य मंत्री ने गिनाई सफलताएं
Tue, 16 Feb 2021 12:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:18 PM IST
विज्ञापन
delhi police 74th raising day
- फोटो : एएनआई
दिल्ली पुलिस आज अपना 74वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी भी शामिल हुए और परेड की सलामी भी ली। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस के 74वें स्थापना दिवस के मौके पर सभी कर्मियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी वे राजधानी की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।
विज्ञापन
बतौर गृह मंत्री शाह दिल्ली पुलिस के प्रभारी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली पुलिस के 74वें स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों और उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं। विपरीत परिस्थितियों में भी देश की राजधानी की सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः समर्पित दिल्ली पुलिस के बहादुर जवानों के साहस, संयम और संकल्प को सलाम करता हूं।’
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने दिल्ली पुलिस के 74वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, 2020 से दिल्ली पुलिस की चुनौतियां और संघर्ष काफी बढ़ गए हैं। कई देश ऐसे हैं जो भारत में अस्थिरता लाना चाहते हैं, पिछले वर्ष दिल्ली में हुए गैरकानूनी प्रदर्शन इस साजिश का हिस्सा थे। दिल्ली पुलिस ने इसे जिस तरह से हैंडल किया वो सभी सुरक्षा बलों के लिए आदर्श है।
विज्ञापन
इस मौके पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने भी अपनी फोर्स की सराहना करते हुए दिल्ली दंगों और कोरोना काल के दौरान उनके जवानों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि, गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली पुलिस की मार्चिंग कंटीजेंट को 14 वर्षों बाद प्रथम पुरस्कार मिला। जनता से सीधे संपर्क बनाने के लिए 9 जन संपर्क वाहन तैयार किए गए हैं। दिल्ली पुलिस सप्ताह में जगह-जगह जाकर जनसंपर्क बढ़ाएगी और पुलिस की पहल के बारे में बताएगी।