{"_id":"623bdf3aa9ded4315c7bd2fa","slug":"delhi-mother-killed-daughter-big-revealing-in-case-of-finding-dead-body-of-girl-in-oven-at-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास: क्या नाना भी है ओवन में मिली नवजात की मौत का जिम्मेदार? बेटी को देता था तंत्र-मंत्र की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधविश्वास: क्या नाना भी है ओवन में मिली नवजात की मौत का जिम्मेदार? बेटी को देता था तंत्र-मंत्र की सलाह
Thu, 24 Mar 2022 10:10 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:10 AM IST
विज्ञापन
Delhi Mother Killed Daughter
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मालवीय नगर के चिराग गांव में माइक्रोवेव ओवन में दो महीने की बच्ची के शव मिलने के मामले में आरोपी मां रोजाना नए-नए खुलासे कर रही है। पूछताछ में आरोपी मां ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। महिला के इस सच को जानकार पुलिस भी हैरान है। आरोपी मां डिंपल कौशिक बच्ची को डायन समझती थी। उसे लगता था कि बेटी डायन पैदा हुई है और वह उसके चार वर्ष के बेटे को मार देगी। आरोपी मां डिंपल के पिता हरिओम बुलंदशहर, यूपी में तांत्रिक हैं। वह अपने पिता के पास इस मामले में जाती रही थी। पुलिस जल्द ही उसके पिता से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है कि क्या वह बेटी को लेकर कोई बात करती थी क्या। दूसरा वह बेटी पैदा होने को लेकर भी परेशान थी। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डिंपल ने बेटी की हत्या दूसरी मंजिल पर की है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डिंपल ने बेटी की हत्या दूसरी मंजिल पर की है। वह दूसरी मंजिल पर वाशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी। तभी उसने पहले दो महीने की बेटी का मुंह दबाकर हत्या कर दी और फिर उसके शव को चलती वाशिंग मशीन में डाल दिया था। बच्ची के शव को कुछ देर मशीन में घुमाया और फिर कुछ समय बाद शव को मशीन से बाहर निकाल लिया था।
मृत नवजात की दादी से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसने बच्ची के शव को पहली मंजिल पर स्थित बैडरूम में ले जाकर लिटा दिया था। परिजनों ने जब बच्ची के बारे में पूछा तो डिंपल यही कहती रही कि उसकी तबीयत खराब है। उसे जुकाम हो गया है। वह सो रही है। तबीयत खराब होने की वजह से परिजनों ने बच्ची की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद जांच टीम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार डिंपल शुरू से बयान बदल रही है। कई घंटों की लगातार पूछताछ करने के बाद उसने बताया कि वह बेटी पैदा होने से परेशान थी। साथ ही उसे लगता था कि उसकी बेटी डायन पैदा हुई है और वह राक्षस प्रवृत्ति की है। बेटी बड़ी होकर उसके बेटे को मार देगी। बच्ची को लेकर उसके मन में डर की भावना पैदा हो गई थी।
विज्ञापन
घर के बाहर मौजूद मोहल्ले वाले
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बेटी को डायन समझने की बात को लेकर क्या कभी वह अपने तांत्रिक पिता से मिली थी। तांत्रिक पिता ने कभी उसे बेटी को लेकर बात की थी। पुलिस इस मामले में जल्द ही उसके पिता से पूछताछ कर सकती है। पुलिस ने देर शाम को आरोपी डिंपल को कोर्ट में पेश किया।