फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली: दीपावली पर घर जाने के लिए उमड़ा लोगों का सैलाब, तस्वीरों में देखिए बस अड्डे और सड़कों का हाल

Wed, 03 Nov 2021 07:55 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 03 Nov 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Delhi people going to home on Deepawali creates huge chaos on Bus terminals and roads
दिल्ली में बस अड्डेपर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दीपावली के मौके पर शहरों में जीवनयापन कर रहे लोगों में अपने गांव-घर जाने की होड़ लगी हुई है। इसका नजारा राजधानी में साफ देखा जा सकता है। हर ओर लोग अपने बैग और लगेज के साथ किसी तरह गंतव्य की ओर रवाना होने की हड़बड़ी में हैं। बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर तो इतनी भीड़ हो गई है कि पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है। 
Delhi people going to home on Deepawali creates huge chaos on Bus terminals and roads
बस से पुलिस ने यात्रियों को उतारा - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में इतनी भीड़ के कारण कई तरह की दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। दिवाली में घर पहुंचने की जल्दबाजी में यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर कई सौ किलोमीटर का सफर तय करने के लिए निकल रहे हैं। बुधवार को तो आनंद विहार बस अड्डे के पास ऐसी ही एक बस को ट्रैफिक पुलिस रोक लिया। पुलिस ने सवारियों को बस के ऊपर से उतारा और बस का चालान किया।
 
Delhi people going to home on Deepawali creates huge chaos on Bus terminals and roads
गलत तरह से सड़क पार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही बस अड्डे के आसपास सड़कों और ब्रिज पर भी इतनी भीड़ है कि लोग जोखिम लेकर गलत तरीके से सड़क पार कर रहे हैं। किसी को समय से पहुंचने की जल्दी  है तो किसी को बस छूट जाने का डर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi people going to home on Deepawali creates huge chaos on Bus terminals and roads
जान जोखिम में डालकर यात्रा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
खचाखच भीड़ होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग बस अड्डे पर पहुंच रहे हैं। इसके कारण सड़कों पर भी जाम की स्थिति बन गई है।
 
विज्ञापन
Delhi people going to home on Deepawali creates huge chaos on Bus terminals and roads
आनंद विहार बस अड्डे में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दीपावली को लेकर अव्यवस्था न फैले इसके लिए पुलिस प्रशासन और सरकार ने कई स्तर पर तैयारियां की हैं। अस्पतालों ने भी कमर कस ली है। इसके बावजूद लोगों की इस तरह की लापरवाही दुर्घटना को न्योता दे रही है। ऐसे में लोगों से भी निजी स्तर पर सुरक्षा बरतने की अपील की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed