{"_id":"62578e6553752b219a394994","slug":"actress-sonam-kapoor-house-theft-case-big-revealing-nurse-stole-jewelery-worth-2-41-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम कपूर के घर चोरी मामला: नर्स ने कैसे चुराई थी 2.41 करोड़ की ज्वेलरी, सच जानकार हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनम कपूर के घर चोरी मामला: नर्स ने कैसे चुराई थी 2.41 करोड़ की ज्वेलरी, सच जानकार हो जाएंगे हैरान
Thu, 14 Apr 2022 08:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 14 Apr 2022 08:52 AM IST
विज्ञापन
सोनम कपूर के घर हुई चोरी का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर यानि सुसराल से 2.41 करोड़ की ज्वेलरी व कैश चोरी होने के मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कैश व ज्वेलरी घर में काम करने वाली नर्स ने चोरी की थी। वह ज्वेलरी को चोरी कर अपने पति को दे देती थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा व तुगलक रोड थाना पुलिस ने नर्स अपर्णा रूथ विल्सन (30) और उसे पति नरेश कुमार सागर को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से कुछ ज्वेलरी बरामद की गई है। बाकी ज्वेलरी की बरामदगी के लिए पुलिस इनकी निशानदेही पर छापेमारी करने में लगी हुई है। दूसरी तरफ मामले की जांच नई दिल्ली जिला पुलिस से लेकर अपराध शाखा को सौंप दी गई है। नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमरूथा गुगुलोथ ने बताया कि नर्स अपर्णा पति नरेश के साथ एच-ब्लाक, सरिता विहार में रहती है। उसका पति नरेश कुमार सागर, शकरपुर में एक निजी फर्म में अकाउंटेंट था, अभी वह बेरोजगार है।
sonam kapoor
- फोटो : instagram
वह सोनम कपूर की ददिया सास सरला अहूजा (86) की नर्स थी और घर में होम मेडिकल केयर असिस्टेंट के तौर पर काम करती थी। उसने सरला अहूजा की आवश्यकता पर कई मौकों पर ड्यूटी की थी।
आरोपी नर्स गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नर्स अपर्णा ने सोनम कपूर की ददिया सास सरला अहूजा की ज्वेलरी जुलाई से सितंबर, 21 के बीच में चोरी की थी। उस समय उसने शिकायतकर्ता के यहां पर नौकरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनम कपूर अपने पति व सास ससुर के साथ
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने ज्वेलरी एक साथ नहीं चोरी की थी, बल्कि थोड़ी-थोड़ी कर चुराई थी। वह हर रोज चोरी कर ज्वेलरी को ले जाती थी। घर पर पति को दे देती थी। पति ने ज्वेलरी को दक्षिण दिल्ली में दो जगह 24 केरेट्स व एक अन्य यानि कुल तीन जगहों पर बेच दिया था। अपराध शाखा की टीम ज्वेलरी की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बुधवार शाम को दोनों को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
Sonam Kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
23 फरवरी को मामला दर्ज हुआ था
सोनम कपूर की ससुराल 22 अमृता शेरगिल मार्ग पर है। यहां पर उनकी ददिया सास सरला अहूजा बेटे हरीश अहूजा व बहु प्रिया अहूजा के साथ रहती हैं। सरला अहूजा मैनेजर रितेश गौरा के साथ 23 फरवरी को तुगलक रोड थाने पहुंची और शिकायत दी कि उनके कमरे की अलमारी से 2.40 करोड़ रुपये की ज्वेलरी व एक लाख रुपये नकद चोरी हो गए हैं।
सोनम कपूर की ससुराल 22 अमृता शेरगिल मार्ग पर है। यहां पर उनकी ददिया सास सरला अहूजा बेटे हरीश अहूजा व बहु प्रिया अहूजा के साथ रहती हैं। सरला अहूजा मैनेजर रितेश गौरा के साथ 23 फरवरी को तुगलक रोड थाने पहुंची और शिकायत दी कि उनके कमरे की अलमारी से 2.40 करोड़ रुपये की ज्वेलरी व एक लाख रुपये नकद चोरी हो गए हैं।