{"_id":"58be62564f1c1bd71adc46fc","slug":"womens-day-special-despite-facing-all-hurdles-detective-akriti-khatri-is-growing-as-best-detective","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेम संबंधों और एक्सट्रा मैरिटल केसों को चुटकियों में निपटाती है ये महिला डिटेक्टिव","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
प्रेम संबंधों और एक्सट्रा मैरिटल केसों को चुटकियों में निपटाती है ये महिला डिटेक्टिव
Wed, 15 Mar 2017 10:57 AM IST
सुषमा पाठक/अमर उजाला, नोएडा
सुषमा पाठक/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 15 Mar 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
detective akriti
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सितारों को भी चमकने के लिए आसमां की जरूरत होती है। एक सितारा फिर से बुलंद हुआ उसी आसमां में....ये लाइनें बेबाक और बेलौस अंदाज की उस महिला के व्यक्तित्व को बयां करती हैं जो पुरुषों के क्षेत्र में जान की बाजी लगाकर अपना नाम चमका रही है। महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा आकृति खत्री के उस प्रोफेशन के संघर्ष की कहानी आप भी पढ़िए जिस पर कभी पुरुषों का वर्चस्व होता था।
2 of 7
detective akriti
- फोटो : अमर उजाला
पांच फुट सात इंच लंबाई, गोरा इकहरा बदन और चेहरे पर मासूमियत देखकर कोई कोरा अनुमान भी नहीं लगा सकता कि यह महिला इतना खतरनाक प्रोफेशन अपने लिए चुनेगी। जान की बाजी लगाकर किसी आदमी का पीछा करना और आखिरी तक खतरनाक केसों को सुलझाना। जी हां, यह प्रोफेशन है डिटेक्टिव यानी जासूसी का। आकृति खत्री पेशेवर जासूस हैं।
3 of 7
detective akriti
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा के फिल्म सिटी सेक्टर 16 में जासूस आकृति का शानदार ऑफिस है। यहां वह तसल्ली से केसों को क्लाइंट से गोपनीय तरीके से समझती हैं। इस क्षेत्र को ही क्यों चुना, के जवाब में आकृति बताती हैं कि जिद थी कुछ कर गुजरने की इस पुरुषवादी समाज में। कोई कोर्स नहीं किया, कोई मैगजीन या सीरियल नहीं देखा। बस, अखबार के एक विज्ञापन के कारण कॅरिअर अब 9 साल का हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
detective akriti
- फोटो : अमर उजाला
बकौल आकृति, शादी के पहले ही पति को इस खतरनाक प्रोफेशन के बारे में बता दिया था। ढाई साल का एक बेटा भी है। बस माता-पिता का सपोर्ट था सो प्रीत विहार के छोटे से ऑफिस से आज यहां तक पहुंच पायी हूं। यहां 20 लोगों का स्टाफ हैं। बताती हैं कि इसमें 70 फीसदी लड़कियां हैं जो दिल्ली में स्टूडेंट भी हैं, यहां पार्ट टाइम जासूसी करती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
detective akriti
- फोटो : अमर उजाला
केसों के बारे में बताती हैं कि दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा एक्सट्रा मैरिटल और प्रेम संबंधों के केस आते हैं जो काफी उलझाऊ होते हैं। लड़के-लड़कियां अपने पार्टनर के बारे में शादी करने से पहले उसकी पूरी इन्क्वायरी कराते हैं जिसे वह गोपनीय रखती हैं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।