सरकार के मंत्री के एलान से युवाओं के चेहरे मुरझा गए हैं। मंत्री ने एलान किया है कि अब युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिलने वाली है।
{"_id":"5a47197b4f1c1b0e788b5a88","slug":"youth-will-not-get-government-job","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा के मंत्री ने किया एलान, कहा अब युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के मंत्री ने किया एलान, कहा अब युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 31 Dec 2017 08:38 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेतें कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य।
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
यशपाल आर्य
- फोटो : अमरउजाला
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड में अब नौकरी मिलने वाली नहीं है। 42 हजार करोड़ वार्षिक बजट है। इसमें से 36 हजार करोड़ नॉन प्लान और 8 हजार करोड़ प्लान का बजट है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
नॉन प्लान के बजट में वेतन, भत्ते आदि देने हैं। ऐसे में महज आठ हजार करोड़ विकास कार्यों के लिए बचता है। इसमें सड़कें आदि बनानी हैं, इसलिए हमें स्वरोजगार को अपना होगा। इसके लिए सरकार संसाधन विकसित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmer
शुक्रवार को कोट ब्लॉक में आयोजित जनता दरबार में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट व जनपद के प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि पहाड़ में बहुत गरीबी है। हमें अपने खेतों में कृषि को बढ़ावा देना होगा, जिससे पलायन भी रोका जा सके। उन्होंने क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए कहा कि हमें अपने आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण करना होगा। मंत्री ने सहकारिता विभाग को महिला सहायता समूह को अत्यधिक जागरूक करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सुनील लिंगवाल ने कोट ब्लॉक में आईटीआई के लिए भूमि चयनित होने की बात कही।
विज्ञापन
cheque book
उन्होंने प्रभारी मंत्री से आईटीआई के भवन निर्माण के लिए बजट की मांग की। इस पर प्रभारी मंत्री ने डीएम को चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। इस दौरान मंत्री ने 50 लाभार्थियों को 38 लाख रुपये की धनराशि के चेक वितरित किए। इस मौके पर विभिन्न विभागों की स्टॉलें भी लगाई गईं। जनता दरबार में 162 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें से करीब 80 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शेष शिकायतों के लिए मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।