फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीच सड़क पर गूंजती रही आग में जलती हुई छात्रा की चीखें, वहशी को नहीं आया तरस, दर्दनाक तस्वीरें...

Mon, 17 Dec 2018 12:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Dec 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
Youth fire on Girl Student Burnt 70 percent Horrible story
आरोपी छात्र

वहशी युवक अपनी हवस पूरी न पाया तो छात्रा को आग लगाकर भाग गया। छात्रा चीखती-चिल्लाती रही लेकिन वहां उसकी चीखें सुनने वाला कोई नहीं था। जब तक कोई कुछ कर पाता छात्रा इतनी जल चुकी थी कि देखने वालों की भी रूह कांप गई। 

Youth fire on Girl Student Burnt 70 percent Horrible story
आरोपी युवक

पौड़ी जिले की कफोलस्यूं पट्टी के एक गांव की 18 वर्षीय युवती रविवार को बीएससी की प्रयोगात्मक परीक्षा देकर स्कूटी से घर लौट रही थी। रास्ते में गहड़ गांव का मनोज सिंह उर्फ बंटी उसका पीछा करने लगा।

Youth fire on Girl Student Burnt 70 percent Horrible story
छात्रा को लेजाते अस्पतालकर्मी

कुछ देर बाद एक सुनसान जगह कच्चे रास्ते पर उसने छात्रा को जबरन रोककर उससे जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Youth fire on Girl Student Burnt 70 percent Horrible story
छात्रा को लेजाते अस्पतालकर्मी

इस बीच सुनसान सड़क पर छात्रा आग में झुलसती हुई चिल्लाती रही लेकिन वहां कोई नहीं था। कुछ देर बाद मौके से गुजर रहे एक ग्रामीण ने छात्रा को जली हुई हालत में रास्ते में पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
Youth fire on Girl Student Burnt 70 percent Horrible story
आरोपी युवक

हादसे में करीब 70 फीसदी झुलस चुकी छात्रा को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे गंभीर हालत में दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed