फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां है सात समंदर पार से आए सतरंगी परिंदों का अद्भुत संसार, तस्वीरें देखकर आए बिना रह नहीं पाएंगे...

Mon, 17 Dec 2018 05:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, विकासनगर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Dec 2018 05:15 AM IST
विज्ञापन
Migratory Birds comes in asan barrage bird sanctuary 2018
asan barrage

अगर आपको भी परिंदों का सतरंगी संसार देखना है तो देर न करें बस चले आएं। देहरादून का आसान बैराज इन दिनों प्रवासी पक्षियों से गुलजार है। वर्ष के अंत में यहां 3500 से अधिक प्रवासी पक्षी डेरा जमाए हुए हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में पक्षी प्रेमी आसन बैराज पहुंच रहे हैं।

Migratory Birds comes in asan barrage bird sanctuary 2018
asan barrage

पक्षियों के जानकार एवं वन बीट अधिकारी प्रदीप सक्सेना के मुताबिक चीन, पाकिस्तान, भूटान और नेपाल सहित विभिन्न देशों से आए रंग बिरंगे पक्षियों को बैराज में नजदीक से देखा जा सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात से ठंड बढ़ने पर देश के पहले फॉरेस्ट कंजरवेशन रिजर्व आसन वेटलैंड में इन दिनों बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी डेरा जमाए हुए हैं।

Migratory Birds comes in asan barrage bird sanctuary 2018
Asan Barrage

इसमें सबसे अधिक सुर्खाब हैं। इसके अलावा रेड क्रेस्टेड पोचार्ड की संख्या भी अच्छी खासी है। पक्षी प्रेमी एवं इसके जानकारों का कहना है कि चीन, पाकिस्तान, भूटान, साइबेरिया, बांग्लादेश एवं भारत के लेह में बर्फबारी तेज होते ही हर साल की तरह इस साल भी प्रवासी पक्षी आसन बैराज पहुंचे हैं। इन पक्षियों में कामनकूट एवं कामन पोचार्ड पक्षी प्रेमियों को खूब भा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Migratory Birds comes in asan barrage bird sanctuary 2018
Asan Barrage

स्कूलों में इन दिनों सर्दियों की छुट्टियां पड़ने लगी हैं। वहीं, नया साल भी शुरू होने वाला है। ऐसे में छुट्टियां मनाने और नये साल के जश्न के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आसन बैराज पहुंच रहे हैं। पांवटा और चंडीगढ़ जाने एवं हिमाचल से देहरादून आने वाले यात्री भी कुछ देर यहां रुककर प्रवासी पक्षियों को देखने के साथ ही बोटिंग का लुत्फ उठा रहे हैं।  

विज्ञापन
Migratory Birds comes in asan barrage bird sanctuary 2018
migratory birds

ठंड जैसे-जैसे तेज होगी, प्रवासी पक्षियों की संख्या भी यहां बढ़ने लगेगी। ये पक्षी चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, साइबेरिया आदि देशों से यहां आते हैं, जो मार्च तक यहां अपना डेरा जमाए रहते हैं।
- प्रदीप सक्सेना, बीट अधिकारी, आसन कंजर्वेशन रिजर्व।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed