डकैत से सांसद बनी फूलन देवी की हत्या करने वाले शेर सिंह राणा के सिर पर साल 2018 में सेहरा सज गया।
20 फरवरी को रुड़की स्थित एक होटल में आयोजित विवाह समारोह में शेर सिंह राणा ने मलेहरा छत्रपुर निवासी प्रतिमा राणा पुत्री राणा प्रताप सिंह के साथ फेरे लिए।
बता दें कि रुड़की के पूर्वी राजपूताना बीटी गंज निवासी शेर सिंह राणा उर्फ शेरू पुत्र सुरेंद्र सिंह को वर्ष 2013 में दिल्ली की विशेष अदालत ने पूर्व सांसद फूलन देवी के कत्ल का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जबकि उसके तीन दोस्तों को बरी कर दिया था।
शेर सिंह राणा की पत्नी प्रतिमा राणा राजनीतिक शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट हैं जबकि उनके पिता 2008 में विधायक रह चुके हैं। इस मौके पर शेर सिंह राणा की सास संध्या राजे बुंदेला का कहना है कि वे इस परिवार से रिश्ता जोड़कर खुद को सौभाग्यशाली समझ रहे हैं।
शेर सिंह राणा की सास संध्या राजे बुंदेला क्षत्रिय महासभा से जुड़ी है। कार्यक्रमों के दौरान उनकी मुलाकात शेर सिंह राणा से हुई। उनके विचारों से बेहद प्रभावित हुईं। इसी दौरान उनके मन में बेटी के साथ रिश्ता करने की बात आई थी और फिर उनसे अपनी बेटी के लिए रिश्ता मांग लिया।