देहरादून और पहाड़ों की रानी में नए साल का स्वागत करने बड़ी संख्या में देश-विदेश के पर्यटक पहुंचे। पहाड़ों की रानी मसूरी देर रात तक नए साल के जश्न में डूबी रही। बढ़ी संख्या में पर्यटकों की आमद से मालरोड देर रात तक गुलजार रहा। वहीं देहरादून में भी देर रात तक क्लब और डिस्को में लोग थिरकते रहे।
2 of 6
देहरादून में नए साल का जश्न
सोमवार को थर्टी फर्स्ट सेलिब्रेट करने के लिए मसूरी को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस पल को पर्यटकों के लिए यादगार बनाने के लिए होटलों में विशेष प्रबंध किए गए। वेलकम ड्रिंक, गाला डिनर, बॉनफायर, लाइव डीजे, सिंगिंग, डांसिंग और एक्टिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
3 of 6
देहरादून में नए साल का जश्न
प्रतियोगिता में विजेताओं को होटल प्रबंधन की ओर से गिफ्ट हैंपर दिए गए। पर्यटकों ने लोक गीतों बेडू पाको बारा मासा.., चेता की चेत्वाली... पर देर रात तक जमकर नृत्य किया। वहीं, घड़ी की सुइयां 12 पर पहुंचते ही जोरदार आतिशबाजी शुरू हुई और नए साल का आगाज करते हुए लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
4 of 6
देहरादून में नए साल का जश्न
मसूरी में नए साल के जश्न के लिए उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। इस वर्ष वाहनों का अधिक दबाव नहीं होने से यातायात परिवर्तित नहीं किया गया। वहीं, हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।
5 of 6
देहरादून में नए साल का जश्न
हापुड़ उत्तर प्रदेश से आए सम्मी, सोनिका, प्रांजल, और राधिका ने कहा कि बर्फबारी होती तो नए साल का जश्न और अधिक यादगार हो जाता। वहीं, धनौल्टी पहुंचकर पर्यटकों ने प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अंबर और धरा ईको पार्क का आनंद लिया।