फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert! अगले तीन दिन और बिगड़ेगा मौसम, बारिश के साथ ओलावृष्टि से बढ़ेगी ठंड

Sun, 08 Apr 2018 04:14 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 Apr 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
weather warning for three days in uttarakhand
rain in dehradun

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली तो ठंड फिर से लौट आई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन और बारिश की चेतावनी जारी की है।

weather warning for three days in uttarakhand
weather

राजधानी देहरादून के कुछ क्षेत्रों समेत आसपास के इलाकों में शनिवार शाम शाम से ही बारिश शुरू हो गई। इसके बाद से ही पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

weather warning for three days in uttarakhand
weather

वहीं रविवार सुबह भी पर्वतीय इलाकों समेत मैदान में भी बारिश हुई। बारिश से मौसम और भी सुहावना हो गया। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अभी 10 अप्रैल तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश और ओले गिरने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
weather warning for three days in uttarakhand
rain in dehradun

शनिवार दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे। शाम करीब पांच बजे आसमान काले बादलों से घिर गया। इस दौरान गर्जन के साथ हल्की आंधी भी चली। करीब छह बजे पटेलनगर, कारगी, आईएसबीटी और जीएमएस रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में बौछारें पड़ीं। कुछ देर तक हुई झमाझम बारिश से इन क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, शहर के अन्य इलाकों में भी अलग-अलग समय पर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन
weather warning for three days in uttarakhand
heavy rain in dehradun

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। राजधानी देहरादून के साथ ही उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में तेज सतही हवाओं के साथ बारिश और गर्जन का अनुमान है। जबकि, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम इसी तरह बना रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed