फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झील की लहरों में फंसे पर्यटक:  तेज तूफान चलने से मची अफरा तफरी, बोट चालक ने जान जोखिम में डालकर बचाए सैलानी, देखें तस्वीरें

Wed, 11 May 2022 08:33 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 11 May 2022 08:33 AM IST
विज्ञापन
Weather Update, Four tourists trapped in waves of lake due to storm, boat driver saved tourists lives, See Photos
तूफान - फोटो : अमर उजाला
तेज तूफान चलने से कोटीकालोनी में टिहरी बांध की झील किनारे स्थित बोटिंग प्वाइंट में अफरातफरी मच गई। इस दौरान लहरों में फंसे चार पर्यटकों को एक बोट चालक ने अपनी जान जोखिम में डालकर बमुश्किल बचाया। तूफान के कारण आपस में टकराने से बोटों को भारी नुकसान हुआ है।


बोट संचालकों ने बताया कि तूफान चलने से करीब 30 बोटों के इंजन में पानी भर गया। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे तेज तूफान चलने से कोटीकालोनी स्थिति बोटिंग प्वाइंट पर खड़ी दर्जनों बोटों को भारी नुकसान हुआ है। तूफान इतना तेज था कि वहां खड़ी करीब 105 बोट आपस में टकराने लगी, जिससे 30 से अधिक बोटों के इंजन में पानी भरने से बोटों को भारी नुकसान हुआ है।

बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार ने बताया कि तेज तूफान चलने से प्वाइंट पर खड़ी कई बोटों के इंजन डूब गए और अन्य सभी बोट और जेटी को भी भारी नुकसान हुआ है।
Weather Update, Four tourists trapped in waves of lake due to storm, boat driver saved tourists lives, See Photos
तूफान - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि इस दौरान बोटिंग कर रहे गुजरात के चार पर्यटक विकेंद्र सिंह, कमली देवी, कमल सिंह और सुमित्रा देवी तेज लहरों में फंस गए। पर्यटकों को मुसीबत में देख बोट चालक पवन दीप ने अपनी जान जोखिम में डालकर उन्हें किनारे लाकर बचाया।

Weather Update, Four tourists trapped in waves of lake due to storm, boat driver saved tourists lives, See Photos
तूफान - फोटो : अमर उजाला

बोट यूनियन के संरक्षक पंवार और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण (टाडा) से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। इस बाबत पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने कहा कि तेज तूफान आने से कोटीकालोनी झील किनारे स्थित बोटिंग प्वाइंट पर बोटों को काफी नुकसान हुआ है। जल्द ही मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update, Four tourists trapped in waves of lake due to storm, boat driver saved tourists lives, See Photos
तूफान - फोटो : अमर उजाला

वहीं घनसाली टिहरी में भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में मूलगढ़ गदेरा उफान पर आने से घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर करीब दो घंटे तक यातायात बंद रहा। मूलगढ़ गदेरे से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर जमा हो गया था, जिससे वाहनों का आवागमन न होने के कारण चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को दो घंटे वहीं सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
Weather Update, Four tourists trapped in waves of lake due to storm, boat driver saved tourists lives, See Photos
तूफान - फोटो : अमर उजाला

करीब दो घंटे बाद जेसीबी से मलबा साफ करने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। तब जाकर वहां फंसे तीर्थयात्रियों ने अपने गंतव्य की ओर रुख किया। तीर्थयात्रियों को सड़क खुलने के इंतजार में दो घंटे तक वहीं वाहनों के अंदर बैठना पड़ा। लोनिवि घनसाली के ईई जगदीश सिंह खाती ने बताया कि जेसीबी से मलबा साफ कर शाम छह बजे मार्ग यातायात के लिए खुल गया है। 

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा :  सात दिन में दो लाख से अधिक लोगों ने किए दर्शन, पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख के पार, टोल फ्री नंबर जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed