फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश-भूस्खलन से केदारनाथ हाईवे का 50 और ऊखीमठ मार्ग का 30 मीटर हिस्सा धंसा, तस्वीरें...

Tue, 04 Aug 2020 06:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Aug 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand: Kedarnath Highway 50 meter Road Damage due to landslide
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग बांसवाड़ा में दूसरे दिन भी बंद रहा। पहाड़ी से रूक-रूककर भूस्खलन होने के कारण मलबा हटाया नहीं जा सका। वहीं, गुप्तकाशी के समीप गौरीकुंड हाईवे का पचास मीटर हिस्सा धंस गया है, जिससे फाटा, सोनप्रयाग और गौरीकुंड का गुप्तकाशी से संपर्क कट चुका है। 

Weather Forecast Today Update in Uttarakhand: Kedarnath Highway 50 meter Road Damage due to landslide
- फोटो : अमर उजाला

सोमवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर हाईवे समेत सात संपर्क मार्ग बंद हो गए। एनएच की ओर से छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए पहाड़ी काटकर सड़क तैयार की जा रही है। यातायात को विश्वनाथ मंदिर मार्ग से डायवर्ट किया गया है।  कमलेश शर्मा, पवन भट्ट, अलिखेश मिश्रा आदि का कहना है कि ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत निर्माणाधीन हाईवे की कटिंग का मलबा यहां डाला जा रहा है और भारी मशीनों से कटिंग के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। 

Weather Forecast Today Update in Uttarakhand: Kedarnath Highway 50 meter Road Damage due to landslide
- फोटो : अमर उजाला

बारिश के कारण स्थिति और बदहाल हो गई है। गौरीकुंड हाईवे धंसने से विद्याधाम मंदिर को भी खतरा हो गया है। दूसरी तरफ बांसवाड़ा में दूसरे दिन भी हाईवे बंद होने पर एनएच ने यातायात को बांसवाड़ा-बसुकेदार-गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर डायवर्ट किया गया है, जिस कारण लोगों को 20 किमी अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है, लेकिन इस मार्ग की हालत भी बरसात से खराब हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand: Kedarnath Highway 50 meter Road Damage due to landslide
- फोटो : अमर उजाला

एनएच रुद्रप्रयाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बांसवाड़ा में पहाड़ी से भूस्खलन नहीं थम रहा है। विद्याधाम में पहाड़ी से कटान कर छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क तैयार की जा रही है। 

विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand: Kedarnath Highway 50 meter Road Damage due to landslide
- फोटो : अमर उजाला

बारिश से कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर हाईवे समेत सात संपर्क मार्ग बंद हो गए। कार्यदायी संस्थाओं ने छह सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया, लेकिन सड़कों की हालत खस्ताहाल बनी है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ऊखीमठ-मनसूना का तीस मीटर हिस्सा भी ध्वस्त हो गया है। मस्तूरा-दिलमी मोटर मार्ग पर भूस्खलन का मलबा कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर हाईवे मार्ग पर गिरने से दैड़ा में स्थिति दयनीय बनी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed