नेपाल भारतीय सीमा पर लगातार अपनी सैन्य क्षमता बढ़ा रहा है। सूत्रों के अनुसार नेपाल सेना ने छांगरू में बीओपी को बटालियन में उच्चीकृत कर दिया है। दार्चुला बार्डर आउट पोस्ट (बीओपी) को भी गढ़ बना दिया गया है। यहां पर अब डीआईजी रैंक का अधिकारी तैनात रहेगा।
भारत-नेपाल सीमा विवाद: नेपाल सेना ने छांगरू में बीओपी को अपग्रेड कर बनाया बटालियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इधर, चीन के साथ ही नेपाल सीमा पर चल रही गतिविधियों के मद्देनजर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हैं। चीन और नेपाल सीमा पर कड़ी नजर रखी जा रही है। भारत के कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर लिपुलेख तक सड़क का निर्माण करने के बाद से नेपाल के तेवर बदल गए हैं।
नेपाल सीमा पर अपनी सैन्य क्षमता लगातार बढ़ाने में लगा है। तीन माह पूर्व नेपाल ने चीन सीमा से सटे छांगरू में बीओपी स्थापित कर सेना के जवानों की तैनाती की थी। नेपाल का छांगरू गांव भारत के कालापानी के निकट स्थित है। इसके अलावा पांच और स्थानों पर सेना की पोस्ट खोली थी।
हालांकि पिछले दो माह में इनमें से झूलाघाट और जौलजीबी के बीच स्थित तीन पोस्टें हटा दी हैं। इनमें विनायक पोस्ट विगत शनिवार को ही बंद की थी। इस बीच, सूत्रों से पता चला है कि नेपाल सेना ने अब छांगरू स्थित बीओपी को बटालियन में उच्चीकृत कर दिया है।
अब दार्चुला में भी सैनिकों की संख्या में इजाफा होगा और गढ़ प्रमुख (डीआईजी) रैंक का अधिकारी तैनात रहेगा। नेपाल की जौलजीबी, लाली और दुमलिंग में पहले से बीओपी हैं। सूत्रों के अनुसार नेपाल की योजना इस सीमा पर चार और नई बीओपी स्थापित करने की है।