फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: राजधानी सहित, ज्यादातर इलाकों में मौसम खराब, चमोली और केदारनाथ में हो रही बर्फबारी

Sat, 05 Jan 2019 11:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 05 Jan 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
weather alert for 36 hours in uttarakhand fresh snowfall in chardham hilly area
snowfall

मौसम विभाग के 36 घंटे के अलर्ट के बाद शनिवार को राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश व बर्फबारी की आशंका है। इससे ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा।

 

weather alert for 36 hours in uttarakhand fresh snowfall in chardham hilly area
snowfall

तड़के से ही मैदानी इलाकों बादलों के साथ धुंध छाई रही। वहीं केदारनाथ धाम, ब्रदीनाथ धाम, यमुनोत्री, औली और चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों बर्फ की सफेद चादर से ढक गए। वहीं, अगले 36 घंटों के दौरान कई स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। औली में बर्फबारी से पर्यटक खुश है। जिससे पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। 

 

weather alert for 36 hours in uttarakhand fresh snowfall in chardham hilly area
snowfall, kedarnath - फोटो : अमर उजाला

इस देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही शासन ने सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार तड़के से बर्फबारी होती रही। यहां शुक्रवार देर रात से बादल छाए रहे, जिसके बाद तड़के बर्फबारी शुरू हो गई। जिससे जिले में ठिठुरन बढ़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weather alert for 36 hours in uttarakhand fresh snowfall in chardham hilly area
snowfall

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार और रविवार को प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में अच्छी बारिश होगी। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश के लगभग सभी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
weather alert for 36 hours in uttarakhand fresh snowfall in chardham hilly area
snowfall, uttarakhand

वहीं केदारनाथ में शुक्रवार देर रात एक बजे शनिवार सुबह तक बर्फबारी होती रही। मुनस्यारी के नामिक, हीरामणि, पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, मिलम आदि में शनिवार को दिनभर बर्फबारी होती रही। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार शाम से अगले 36 घंटों के दौरान राजधानी देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में ओले भी गिर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed