ऋषिकेश के ढालवाला स्थित एक घर में शुक्रवार की सुबह लोग नींद से जागे तो उन्हें बाथरूम में गुलदार बैठा मिला। इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
ऋषिकेश: सुबह आंख खुली तो घर के बाथरूम में बैठा मिला खूंखार गुलदार और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढालवाला वार्ड नंबर 10 निवासी सत्य प्रकाश जगूड़ी के घर में सुबह करीब 8:15 पर एक गुलदार बाथरूम में घुस गया।
सबसे पहले गुलदार को उनके पुत्र प्रदीप जगूड़ी ने बाथरूम में घुसते हुए देखा तो उन्होंने बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने वन विभाग की टीम को सूचित किया।
वन विभाग की टीम ने देहरादून मालसी डियर पार्क के इंचार्ज डा. राकेश नौटियाल को ट्रेंकुलाइज करने के लिए बुलाया। उन्होंने बताया कि डनजेट गन में कीटामाइन, जाइलाजाइन , रिवरज्यू दवाई की 15 से 20 एमएलए की मात्रा मिलाकर गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया जाएगा।
गुलदार को पकड़ने के पहले प्रयास में नगर पालिका अध्यक्ष मुनि की रेती रोशन रतूड़ी भी पहुंचे। इस दौरान गुलदार ने उन पर भी हमला कर दिया। रोशन ने गुलदार को दीवार की ओर धकेला और इसके बाद बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया।