विराट और अनुष्का शादी के बाद सबसे पहले यहां आ सकते हैं। इसके बाद ही वे अपनी नई जिंदगी शुरु करेंगे। आगे जानिए...
दरअसल, रुड़की के गांव अम्बूवाला स्थित अनंत धाम आश्रम के परमाध्यक्ष अनंत बाबा अभिनेत्री अनुष्का के धर्म गुरु हैं। अनुष्का कई बार यहां आशीर्वाद लेने आ चुकी हैं। अब दोनों की शादी होने के बाद यह चर्चा होने लगी है कि दोनों लोग यहां जरूर आएंगे।
पिछले साल जब विराट कोहली और अनुष्का नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा में ठहरे थे तो तब भी दोनों चुपचाप यहां बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। शुक्रवार को यहां अंनत धाम आश्रममें सन्नाटा पसरा रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाबा समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
4 of 6
अनुष्का शर्मा
- फोटो : SELF
इन दिनों बाबा अंनत ने मौन व्रत रखा है। जाने से एक दिन पहले उनसे हुई इशारों से वार्ता में ज्यादा बातें नहीं हो सकी है। बाबा अंनत ने इशारा करके केवल इतना ही बताया कि अभी विराट कोहली व अनुष्का का यहां आने का कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं है।
5 of 6
अनुष्का विराट
- फोटो : Self
शादी के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का हरिद्वार तहसील के गांव अम्बूवाला का अंनत धाम आश्रम में बाबा अनंत से आशीर्वाद लेने आ सकते हैं।