फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वसंतोत्सव 2022: राजभवन में सजा फूलों का संसार, आमजन के लिए शाम छह बजे तक खुली रहेगी प्रदर्शनी, तस्वीरें... 

Mon, 07 Mar 2022 10:49 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 07 Mar 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
Vasantotsav 2022: Raj Bhavan decorated with flowers, exhibition will be open for the public till 6 pm, See photos...
राजभवन - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) मंगलवार से राजभवन में आयोजित होने वाली दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी वसंतोत्सव 2022 का शुभारंभ करेंगे। इन दो दिनों में पुष्प उत्पादकों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सोमवार तक विभिन्न श्रेणियों की प्रतियोगिताओं के लिए 375 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है।

पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन सुबह 10 बजे किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी आमजन के लिए खोली जाएगी। आमजन के लिए प्रदर्शनी दोनों दिन शाम छह बजे तक खुली रहेगी। पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन 9 मार्च को शाम 4 बजे पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह किया जाएगा। पुष्प प्रदर्शनी में सभी को कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। 

राजभवन में 8 और 9 मार्च को फूलों का संसार सजेगा। यहां आने वाले लोग जहां रंग बिरंगे फूलों का दीदार कर सकेंगे। वहीं बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता, ताजे फूलों की रंगोगी एवं खाने योग्य फूलों की प्रतियोगिता सहित 12 मुख्य प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें कुल 51 उप श्रेणियां होंगी। 

ये भी पढ़ें..सियासत: उत्तराखंड पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया दावा, दो तिहाई बहुमत से बनाएंगे सरकार

वसंतोत्सव के अवसर पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं में प्रदेश के पुष्प प्रेमी, पुष्प उत्पादक, पुष्प व्यवसाय से जुड़ी संस्थायें बड़ी संख्या में प्रतिभाग करते हैं। आम जनता एवं किसानों में पुष्प उत्पादन के प्रति अभिरुचि बढ़ाने के लिए इस वर्ष 12 मुख्य प्रतियोगिताओं की कुल 51 उप श्रेणी में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

Vasantotsav 2022: Raj Bhavan decorated with flowers, exhibition will be open for the public till 6 pm, See photos...
राजभवन - फोटो : अमर उजाला
राजभवन में कट फ्लावर, पॉटेड प्लांट्स प्रबंधन, लूज फ्लावर प्रबंधन, पुष्प के अतिरिक्त पॉटेड प्लांटस, कैक्टस एवं सकुलेंट्स, हैंगिंग पॉटस, फूलों के गमले, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी, ताजे पुष्प दलों की रंगोली, खाने योग्य पुष्पों की प्रतियोगिता, लॉन, विद्यालयी एवं अन्य बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता (5 से 18 वर्ष आयु वर्ग) के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जाएगी।
Vasantotsav 2022: Raj Bhavan decorated with flowers, exhibition will be open for the public till 6 pm, See photos...
राजभवन - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कुल 153 पुरस्कार निर्णायक मंडल के निर्णय के बाद 9 मार्च को विजेताओं को दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vasantotsav 2022: Raj Bhavan decorated with flowers, exhibition will be open for the public till 6 pm, See photos...
राजभवन - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदर्शित किए जाने वाले प्रदर्शनों के लिए तय स्थानों पर नियुक्त उद्यान विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रतिभागियों को सहायता प्रदान की जाएगी। इस दो दिवसीय आयोजन में राज्य के लगभग 30 विभागों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। 
विज्ञापन
Vasantotsav 2022: Raj Bhavan decorated with flowers, exhibition will be open for the public till 6 pm, See photos...
राजभवन - फोटो : अमर उजाला

वसंतोत्सव के पहले दिन आठ मार्च की शाम को एक घंटे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय भाषाओं के हरियाली से संबंधित गीत, पुराने हिंदी गीत एवं भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed