ऑपरेशन सिलक्यारा की सफलता में कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें बचाव कार्य में लगे मशीन ऑपरेटरों से लेकर केंद्र व राज्य के कई बड़े अधिकारी और पूर्व अफसर भी सूत्रधार रहे। ऐसे ही सूत्रधारों के काम पर एक नजर-
{"_id":"6565fdf62be98369fd0d3936","slug":"uttarkashi-tunnel-rescue-many-people-played-important-roles-in-the-success-of-operation-silkyara-2023-11-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Tunnel Rescue: ऑपरेशन सिलक्यारा की सफलता में ये बने सूत्रधार, एक नजर में जानें कब कैसे हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi Tunnel Rescue: ऑपरेशन सिलक्यारा की सफलता में ये बने सूत्रधार, एक नजर में जानें कब कैसे हुआ
Tue, 28 Nov 2023 08:47 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिलक्यारा (उत्तरकाशी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिलक्यारा (उत्तरकाशी)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 28 Nov 2023 08:47 PM IST
विज्ञापन
सिलक्यारा रेस्कयू ऑपरेशन
- फोटो : amar ujala
सुरंग में रेस्क्यू अभियान जारी
- फोटो : amar ujala
- एचएचआईडीसीएल के प्रबंध निदेशक महमूद अहमद व निदेशक अंशु मनीष खल्खो : एनएचआईडीसीएल की ओर से प्रबंध निदेशक महमूद अहमद व निदेशक अंशु मनीष खल्खो ने सुरंग के अंदर ऑगर मशीन से ड्रिलिंग के काम की निगरानी की। झारखंड निवासी खल्खो ने सुरंग के अंदर फंसे झारखंड निवासी मजदूरों से झारखंडी में बात कर उनका मनोबल भी बढ़ाया। रेस्क्यू के दौरान मजदूरों के आक्रोश को शांत करने में प्रबंध निदेशक महमूद की भूमिका सराहनीय रही।
सिलक्यारा ऑपरेशन
- फोटो : amar ujala
- अंतरराष्ट्रीय टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स : इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्नोल्ड डिक्स के आने से रेस्क्यू ऑपरेशन में जान आई। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी एनएचआईडीसीएल व जिला प्रशासन को सही सलाह दी। साथ ही सुरंग के ऊपर से ऊधर्वाधर ड्रिलिंग के लिए भी सर्वे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलक्यारा ऑपरेशन
- फोटो : amar ujala
- कर्नल दीपक पाटिल : एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक कर्नल दीपक पाटिल ने यहां राहत एवं बचाव अभियान का जिम्मा संभाला। उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यहां विशेष रूप से भेजा गया था। यहां पहुंचकर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के साथ सुरंग के अंदर रेस्क्यू ऑपरेशन को भी गति देने का काम किया।
विज्ञापन
सिलक्यारा ऑपरेशन
- फोटो : amar ujala
- छह इंच पाइप पहुंचाने वाले ऑपरेटर विनोद : तमिलनाडु निवासी विनोद ने सुरंग में फंसे मजदूरों तक लाइफलाइन के तौर पर छह इंच की पाइप लाइन पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि इस ड्रिलिंग को पूरा करने में उन्हें तीन दिन का समय लगा। वह रात-दिन इसी काम में लगे रहे। छह इंच की पाइप आरपार होने के बाद मजदूरों तक पका भोजन पहुंचना शुरू हुआ।