फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसा: सहस्त्रताल ट्रैक पर नौ ट्रैकर्स ने गंवा दी जान, द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन के बाद दूसरा बड़ा हादसा

Wed, 05 Jun 2024 01:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 05 Jun 2024 01:21 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi trekkers 22 member team trapped on Sahastra Tal trek Death second major accident
सहस्त्रताल ट्रैक पर फंसा ट्रैकर्स का दल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तरकाशी-टिहरी जनपद की सीमा पर करीब 14500 फीट की ऊंचाई पर स्थित सहस्त्रताल ट्रैक पर गए 22 सदस्यीय दल में से नौ ट्रैकर्स की मौत हो गई।  इसके अलावा 13 ट्रैकरों को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें से 11 को एयरलिफ्ट किया गया। जबकि, दो को वन विभाग की टीम पैदल लेकर आ रही है। वर्ष 2022 में हुए निम के द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन हादसे के बाद यह दूसरा बड़ा हादसा है।



चार अक्तूबर 2022 को निम के इतिहास में वह तारीख है जिसने निम प्रबंधन को कभी न भूलने वाला गम दिया। हादसे में निम के 34 प्रशिक्षुओं का दल द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गया था जिसमें कुल 27 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं दो लोग अब भी लापता चल रहे हैं।

इनमें उत्तराखंड से नौसेना में नाविक विनय पंवार व हिमाचल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ट शामिल थे। हालांकि उस दौरान निम के साथ एसडीआरएफ की टीम ने दोनों लापता लोगों की खोजबीन के लिए माइनस 25 डिग्री तापमान में भी विशेष अभियान चलाया।

Uttarkashi trekkers 22 member team trapped on Sahastra Tal trek Death second major accident
 सहस्त्रताल ट्रैक पर फंसा दल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अब एक और हादसे के खबर उत्तरकाशी-टिहरी जनपद की सीमा पर करीब 14500 फीट की ऊंचाई पर स्थित सहस्त्रताल ट्रैक से आई।

Uttarkashi trekkers 22 member team trapped on Sahastra Tal trek Death second major accident
रेस्क्यू कर लाए गए ट्रैकर्स का स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्राथमिक उपचार दिया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कल मंगलवार को चार ट्रैकर की ठंड लगने से मौत हो गई। वहीं आज नौ ट्रैकर्स के शव बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi trekkers 22 member team trapped on Sahastra Tal trek Death second major accident
रेस्क्यू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

 29 मई को एक 22 सदस्यीय दल मल्ला-सिल्ला से कुश कुल्याण बुग्याल होते हुए सहस्त्रताल की ट्रैकिंग के लिए निकला था। दो जून को यह दल सहस्त्रताल के कोखली टॉप बेस कैंप पहुंचा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2024 Result: पांच कमल खिलाने में दिखी सीएम धामी की धमक, चुनाव के लिए संगठन की राह की आसान

विज्ञापन
Uttarkashi trekkers 22 member team trapped on Sahastra Tal trek Death second major accident
रेस्क्यू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन जून को वह सहस्त्रताल के लिए रवाना हुए। वहां अचानक मौसम खराब होने, घने कोहरे और बर्फबारी के बीच ट्रैकर फंस गतए। पूरी रात उन्हें ठंड में बितानी पड़ी। ट्रैकर्स में से किसी ने इसकी सूचना दल को ले जाने वाली गढ़वाल माउंटनेरिंग एवं ट्रैकिंग एजेंसी के मालिक को दी। बताया कि ठंड लगने से ट्रैकर की मौत हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed