{"_id":"66614cc9b4c6388286021b78","slug":"uttarkashi-sahastra-tal-trek-accident-guide-told-aap-beeti-said-when-one-died-other-four-dead-in-shock-2024-06-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सहस्त्रताल ट्रैक हादसा: गाइड ने सुनाई आपबीती...जैसे ही एक ट्रैकर की मौत हुई, चार ने दहशत में तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहस्त्रताल ट्रैक हादसा: गाइड ने सुनाई आपबीती...जैसे ही एक ट्रैकर की मौत हुई, चार ने दहशत में तोड़ दिया दम
उत्तरकाशी के सहस्त्रताल ट्रैक पर गए सभी ट्रैकर्स स्वस्थ थे, लेकिन अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान शुरू हो गया। इस बीच घने कोहरे के साथ पहले से जमी बर्फ के बीच से निकलना मुश्किल हो गया। अत्यधिक ठंड से जैसे ही एक ट्रैकर की मौत हुई तो दहशत के कारण अन्य ने भी दम तोड़ दिया।
यह कहना है कि सहस्त्रताल ट्रैक पर 22 सदस्यीय ट्रैकिंग दल के साथ गए गाइड राजेश का। आप बीती सुनाते हुए राजेश ने बताया कि 22 सदस्यीय ट्रैकिंग दल ने बीते तीन जून को दोपहर करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित सहस्त्रताल का आरोहण कर लिया था।
सफल आरोहण के बाद वापसी में दल बेस कैंप से करीब तीन किमी पहले परीताल के समीप पहुंना, लेकिन वहां अचानक परिस्थितयां बदल गई। अचानक तेज बारिश, आंधी और घने कोहरे के साथ पूर्व से जमी बर्फ के बीच निकलना ट्रैकर्स के लिए मुश्किल हो गया। जबकि सभी ट्रैकर्स स्वस्थ थे।
3 of 5
ट्रैक से बचाए गए ट्रैकर्स
- फोटो : अमर उजाला
वहां ठंड बहुत तेज थी और परिस्थितियां भी बस में नहीं थीं। इस बीच अत्याधिक ठंड के कारण एक ट्रैकर ने दम तोड़ दिया। उसे देखकर अन्य साथी भी डर गए और चार अन्य ट्रैकर की भी इसी डर में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ट्रैकर्स के शव लाए गए भटवाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
किसी को कुछ समझ नहीं आया, अचानक स्थिति विपरीत हो गई थी। राजेश ने बताया कि घटना के बाद कि घटना के बाद वह करीब 18 किमी पैदल चलकर आया है और उसने ट्रैकिंग एजेंसी और एसोसिएशन को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
5 of 5
सहस्त्रताल ट्रैक पर फंसा ट्रैकर्स का दल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें कि इस हादसे में नौ ट्रैकरों ने जान गंवा दी। सूचना मिलने पर प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 13 ट्रैकरों को सुरक्षित निकाल लिया। इनमें से 11 को एयरलिफ्ट किया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।