फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi Cloud Burst: भागो-भागो का शोर... और सब बहा ले गया 15 फीट ऊंचा सैलाब; जवान ने बताई आपदा की भयावहता

Thu, 07 Aug 2025 09:15 AM IST
शाहरुख खान विपिन नेगी, अमर उजाला, उत्तरकाशी
विपिन नेगी, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Aug 2025 09:15 AM IST
सार

हर्षिल स्थित सेना कैंप के एक घायल जवान ने आपदा की भयावहता बयां की। जवान ने बताया कि अचानक भागो-भागो का शोर सुनाई दिया। फिर 15 फीट ऊंचा सैलाब आया और सब बहा ले गया। 

विज्ञापन
Uttarkashi Cloud Burst An injured soldier from army camp in Harshil described horror of disaster
धराली में मलबा में दबे भवन - फोटो : जागरूक पाठक
उत्तरकाशी के हर्षिल के सेना कैंप के एक घायल जवान शिवांश ने आपदा की भयावहता बताते हुए कहा, हम दिनचर्या के अनुसार काम कर रहे थे कि तभी 'भागो-भागों का शोर सुनाई दिया। लेकिन जब तक हम कुछ समझ पाते, तब तक करीब 15 फीट ऊंचा पानी का सैलबा और मलबा सब बहा ले गया।


जवान ने बताया कि वे खुद को 600 मीटर आगे एक अधबेहोशी की हालत में पाए, जहां उनके साथी जवान उन्हें बचा रहे थे। जवान के अनुसार, इससे पहले उन्हें धराली में आपदा की सूचना मिली थी, लेकिन उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनके कैंप के पास बहने वाला तेलगाड अचानक इस तरह उफान पर आ जाएगा।
Uttarkashi Cloud Burst An injured soldier from army camp in Harshil described horror of disaster
उत्तरकाशी में राहत एवं बचाव कार्य - फोटो : पीटीआई
उन्होंने बताया कि अपनी पोस्टिंग के दौरान उन्होंने तेलगाड को कभी इस तरह उफान पर नहीं देखा था। यह मंजर बेहद भयानक था। इस सैलाब में उनके 21 जवान बह गए।

 
Uttarkashi Cloud Burst An injured soldier from army camp in Harshil described horror of disaster
उत्तरकाशी में राहत एवं बचाव कार्य - फोटो : पीटीआई
इस आपदा में हर्षिल के सेना कैंप को भारी नुकसान हुआ है, जिसमें सैनिकों के साथ उनके बैरक और अन्य संपत्तियां भी बह गई। बुधवार को 11 घायल सैनिकों को मातली हेलीपैड पहुंचाया गया। इनमें से कुछ को जिला अस्पताल और बाकी को हायर सेंटर रेफर किया गया। अभी भी 10 सैनिक लापता हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Cloud Burst An injured soldier from army camp in Harshil described horror of disaster
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम से मिले धराली के लोग, परिजनों की तलाश में कंट्रोल रूम के लगा रहे चक्कर
धराली गांव में आपदा को डेढ़ दिन से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन वहां रहने वाले लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजन की जानकारी पाने के लिए ग्रामीण लगातार आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम और जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर भी अपने लापता लोगों को ढूंढने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
Uttarkashi Cloud Burst An injured soldier from army camp in Harshil described horror of disaster
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
धराली और छोलमी गांव के मनोज नेगी, दिनेश रावत, सतेंद्र नेगी और संजय पंवार ने बताया कि आपदा के बाद से उनका अपने परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। क्षेत्र में नेटवर्क न होने के कारण वे अनिश्चितता की स्थिति में हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed