फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: दो दिन राहत के बाद फिर धधके 'पहाड़', 24 घंटे में जल गया 133 हेक्टेयर जंगल

Thu, 15 Apr 2021 10:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Apr 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Wildfire News Today: 133 hectares of forest burned in 24 hours
उत्तराखंड में जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला

एक बार फिर उत्तराखंड के जंगलों में आग के मामलों में इजाफा हुआ है। पिछले दो दिन की राहत के बाद बृहस्पतिवार को प्रदेश में 133 हेक्टेयर जंगल जल गया। वनाग्नि के करीब 90 मामले सामने आए हैं।



दो दिन से प्रदेश में वनाग्नि के 20 से कम ही मामले रिपोर्ट किए जा रहे थे। बृहस्पतिवार को नजारा फिर बदला हुआ दिखाई दिया। वनाग्नि के करीब 90 मामले सामने आए और 133 हेक्टेयर जंगल जल गया।

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड : पिछले 12 घंटे में वन पंचायतों के जंगल में आग का केवल एक मामला, विभाग को बहुत हद तक राहत

वन विभाग की ओर से जारी फायर बुलेटिन के मुताबिक गढ़वाल मंगल में 44 और कुमाऊं मंडल में 32 मामले रिपोर्ट किए गए। वन्यजीव क्षेत्र में 34 मामले सामने आए। कुल मिलाकर 133.27 हेक्टेयर जंगल आग से प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़ें...  उत्तराखंड : ‘विशेष जैल’ से बुझेगी जंगलों की आग, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वैज्ञानिकों ने किया तैयार

प्रदेश में आग के ये मामले सिविल वनों की तुलना में आरक्षित वनों में अधिक आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आग से करीब 100 हेक्टेयर आरक्षित वन क्षेत्र और 32 हेक्टेयर सिविल वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

Uttarakhand Wildfire News Today: 133 hectares of forest burned in 24 hours
उत्तराखंड में जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल में अभी तक 1820 हेक्टेयर जंगल जल चुका है। आग बुझाने में एक की मौत हो चुकी है और दो घायल हुए हैं। इसके अलावा 12 पशुओं की मौत हुई है। अप्रैल में ही नुकसान का आंकड़ा 41 लाख तक पहुंच चुका है। करीब 1200 हेक्टेयर आरक्षित वन क्षेत्र और 629 हेक्टेयर सिविल वन क्षेत्र को नुकसान हुआ है। 

Uttarakhand Wildfire News Today: 133 hectares of forest burned in 24 hours
उत्तराखंड के जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला

आग के बढ़ते मामलों को देख वन विभाग ने अपील भी जारी की है। अपील में लोगों से कहा गया है कि जंगल में कोई भी जलती हुई वस्तु न छोड़ें। चरवाहों से कहा गया है कि अलाव जलाएं तो उसे बाद में बुझा भी दें। प्रदेश में ज्यादातर चीड़ के वनों में ही आग की घटनाएं अधिक हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Wildfire News Today: 133 hectares of forest burned in 24 hours
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में मई और जून का महीना वनाग्नि के लिए जाना जाता है। इसको देखते हुए वन विभाग ने तैयारी भी शुरू कर दी है। प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी ने बताया कि एनडीआरएफ से संपर्क किया गया है और क्रू स्टेशन भी बढ़ाए जा रहे हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को साप्ताहिक समीक्षा भी की जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Wildfire News Today: 133 hectares of forest burned in 24 hours
उत्तराखंड के जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला

मसूरी के जंगलों में भी चारों ओर आग लगी है, जिससे लाखों की वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। वनकर्मी आग बुझाने के लगातार प्रयास कर रहे है, लेकिन तेज हवा और संसाधनों का अभाव आग बुझाने में बाधा बन रही है। शहर के जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed