फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: हाड़ कंपाने लगी ठंड, कोहरे के आगोश में मैदान, जलस्रोत जमे, बर्फ पिघलाकर पानी पी रहे लोग, तस्वीरें

Sun, 19 Dec 2021 01:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 19 Dec 2021 01:35 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update today news: Chilling cold, fog in field areas, water bodies frozen, people drinking water after melting ice, photos
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में ठंड हाड़ कंपाने लगी है। ऊंचे पहाड़ों में कई जगह प्राकृतिक स्रोत जम गए हैं। आलम यह है कि शनिवार के बाद रविवार को भी ठंड का कहर जारी रहा। मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहा। कई स्थानों पर चमोली, पिथौरागढ़, मुनस्यारी जैसे  ऊंचाई क्षेत्रों के गांवों में नलों पर सुबह के समय पानी जम जा रहा है। ऐसे में ग्रामीण अपने और मवेशियों के लिए बर्फ को पिघलाकर पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।

पीपलकोटी (चमोली) में शनिवार मध्य रात्रि को निजमुला घाटी के पाणा गांव में आंधी-तूफान से एक आवासीय भवन और 15 छानियों (गौशाला और आवासीय मकान) की छतें उड़ गई, जबकि गांव के लिए सप्लाई हो विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। दो दिन पूर्व क्षेत्र में बर्फबारी भी हुई थी। जिससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Uttarakhand Weather: भीषण ठंड और शीतलहर ने छुड़ाई लोगों की कंपकंपी, अलाव ही बना सहारा, तस्वीरें 

उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री और हर्षिल में झरने, गदेरे जम गए हैं। देहरादून और हरिद्वार जैसे मैदानी इलाकों में भी पारा लुढ़क गया है। यहां के लोग भी ठंड से परेशान हैं। राजधानी देहरादून में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री पहुंच गया है। ऊधमसिंह नगर न्यूनतम तापमान के करीब पांच डिग्री सेल्सियस पहुंचने से शुरू हुई शीतलहर के चलते दिल्ली, पंजाब और देहरादून आदि रूटों की बसों का संचालन प्रभावित रहा। कुछ बसें एक से डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचीं।

uttarakhand weather update today news: Chilling cold, fog in field areas, water bodies frozen, people drinking water after melting ice, photos
- फोटो : अमर उजाला

वहीं समूचे कुमाऊं में  शीतलहर का प्रकोप रहा। लोग आग सेंकते नजर आए। तराई-भाबर में कोहरे के साथ ही शीतलहर चलने से जनजीवन ठहर सा गया।

uttarakhand weather update today news: Chilling cold, fog in field areas, water bodies frozen, people drinking water after melting ice, photos
- फोटो : अमर उजाला
पंतनगर विवि के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह के मुताबिक ऊधमसिंह नगर जिले में कड़ाके की ठंड के बीच शीतलहर शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand weather update today news: Chilling cold, fog in field areas, water bodies frozen, people drinking water after melting ice, photos
- फोटो : अमर उजाला
चार से पांच दिनों तक इसी तरह शीतलहर जारी रहेगी।  मुनस्यारी में रात के समय माइनस चार डिग्री तापमान होने से कई जगह पानी जमने लगा है। लोग अलाव के सहारे रात गुजार रहे हैं। 

विज्ञापन
uttarakhand weather update today news: Chilling cold, fog in field areas, water bodies frozen, people drinking water after melting ice, photos
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों से चल रही ठंडी बर्फीली हवाओं से राजधानी दून और आसपास के इलाकों में पारा गिर गया है। इसके कारण लोगों को भीषण ठंड और शीतलहर झेलनी पड़ी। दिन में धूप होने के बावजूद तापमान काफी कम रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed