फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगोत्री हाईवे: भारी भूस्खलन से हाईवे के 50 मीटर हिस्से और निर्माणाधीन सड़क सुरक्षा गैलरी पर मंडराया खतरा, तस्वीरें...

Tue, 03 Aug 2021 09:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Aug 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: Gangotri highway 50 meter Area Collapse after Heavy Landslide photos
गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

गंगोत्री हाईवे पर चुंगी बड़ेथी में मंगलवार को भारी भूस्खलन होने से हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया। भूस्खलन से 50 मीटर हिस्से समेत निर्माणाधीन सड़क सुरक्षा गैलरी पर भी खतरा मंडराने लग गया है। जिला प्रशासन ने ऐतिहातन यातायात को मनेरा बाईपास से डायवर्ट कर दिया है। लेकिन बीते कुछ दिनों से मनेरा बाईपास रोड पर भी एक बड़ा भूस्खलन जोन सक्रिय होने से लोग जोखिम के बीच सफर करने को मजबूर हैं। हालांकि, एनएचडीसीआईएल के अफसरों ने सड़क सुरक्षा गैलरी पर किसी भी तरह के खतरे से इंकार किया है। 



उत्तराखंड: देहरादून में हुई हल्की बारिश, बदरीनाथ हाईवे तीन घंटे रहा बाधित, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद

जिला मुख्यालय के समीप चुंगी बड़ेथी में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे गंगोत्री हाईवे के नीचे चट्टान का बड़ा हिस्सा भरभराकर भागीरथी में जा गिरा। अचानक हुए भूस्खलन की तेज आवाज से नदी पार मनेरा में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मनेरा में कुछ लोगों ने भूस्खलन की घटना का वीडियो बनाया।

वीडियो व भूस्खलन की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल व राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचडीसीआईएल) के परियोजना प्रबंधक संदीप पाटिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने खतरे की आशंका को देखते हुए तत्काल यातायात मनेरा बाईपास से डायवर्ट कराया।

Uttarakhand Weather Update Today: Gangotri highway 50 meter Area Collapse after Heavy Landslide photos
गंगोत्री हाईवे पर आया मलबा - फोटो : अमर उजाला

हालांकि बीते कुछ दिनों से बाईपास रोड पर भी एक बड़ा भूस्खलन जोन सक्रिय है, जिस पर रात-दिन बोल्डर गिर रहे हैं। यहां एक पेड़ भी गिरासू हालत में है। सड़क पर पानी, मलबा और पत्थर फैले होने और इस सब के बीच हर पल भूस्खलन का खतरा बने रहने से अनहोनी की आशंका बनी हुई है।

Uttarakhand Weather Update Today: Gangotri highway 50 meter Area Collapse after Heavy Landslide photos
गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन से खतरे में आई सड़क सुरक्षा गैलरी - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंचे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि खतरे की आशंका पर ट्रैफिक को मनेरा बाईपास से डायवर्ट किया गया है। उन्होंने बाईपास रोड पर भी भूस्खलन पर जेसीबी तैनात करने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: Gangotri highway 50 meter Area Collapse after Heavy Landslide photos
गंगोत्री हाईवे पर बाइपास से खतरे के बीच जाते वाहन - फोटो : अमर उजाला

एनएचडीसीआईएल के परियोजना प्रबंधक लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप पाटिल का कहना है कि हाईवे के नीचे कच्चा हिस्सा ढहा है। उन्हें अपने निर्माण कार्य पर भरोसा है। कहा कि पूरी गैलरी पाइलों (नींव को मजबूत करने के लिए लगाए जाने वाले पाइप) के ऊपर बनाई जा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: Gangotri highway 50 meter Area Collapse after Heavy Landslide photos
गंगोत्री हाईवे पर सड़क सुरक्षा गैलरी के पास हुआ भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

कुल 890 पाइल सात मीटर गहराई तक डाले गए हैं, जिसमें हजारों बोरी सीमेंट लगाया गया है। उन्होंने सड़क के नीचे ढहे कच्चे भाग की जगह रिटर्निंग वॉल लगाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सुरक्षा गैलरी के निर्माण के बीच ही रिटर्निंग वॉल का काम किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed