फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall: नैनीताल में गिरी बर्फ, सरोवरी नगरी की चोटियां हुईं सफेद, पर्यटकों ने की खूब मस्ती, तस्वीरें

Mon, 24 Jan 2022 03:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 Jan 2022 03:44 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update: snowfall in nainital, tourist enjoying, see photos
- फोटो : अमर उजाला

सरोवरी नगरी नैनीताल में सोमवार को बर्फबारी हुई। जिससे यहां आसपास की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। वहीं नैनीताल पहुंचे पर्यटकों ने भी बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया। नैनीताल में सोमवार सुबह हुई तेज बर्फबारी के बाद अब कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।



Uttarakhand: मसूरी और नैनीताल में सोमवार को बर्फबारी, चमोली के 100 गांव बर्फ से ढके, चंबा-धनोल्टी और बदरीनाथ हाईवे बंद

वहीं बारिश-बर्फबारी से पहाड़ों पर जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में लगातार पांचवे दिन भी मौसम खराब है। शनिवार की रात हुए भारी हिमपात से थल-मुनस्यारी सड़क बंद हो गई।

Uttarakhand Weather: केदारनाथ में 14 फीट तक बर्फ जमा, बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे कई जगह बंद, तस्वीरें लगातार बर्फबारी के कारण पर्यटकों के चार वाहन कालामुनि में फंस गए। धारचूला की व्यास और दारमा घाटियों में भी जमकर बर्फ गिरी है। धूप नहीं निकलने से पूरा जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वहीं सोमवार को पहाड़ों की रानी मसूरी के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फ पड़ी है। यहां भी पर्यटक पहुंच रहे हैं। जिससे जाम की स्थिति भी पैदा हो रही है।

uttarakhand weather update: snowfall in nainital, tourist enjoying, see photos
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को सातवीं बार बर्फबारी हुई हैं। नैनीताल के निचले इलाकों में सोमवार को बर्फबारी हुई है।
 
uttarakhand weather update: snowfall in nainital, tourist enjoying, see photos
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सुबह से ही नैना पीक, टिफिन टॉप, हिमालय दर्शन, अयारपाटा, बारापत्थर, स्नोव्यू आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने के लिए काफी संख्या में पर्यटक पहुंच गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand weather update: snowfall in nainital, tourist enjoying, see photos
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी की संभावना को लेकर और वीकेंड होने की वजह से शनिवार से ही पर्यटक पहुंचे लगे थे। जिससे होटल व्यवसायियों को कुछ राहत मिली।

 
विज्ञापन
uttarakhand weather update: snowfall in nainital, tourist enjoying, see photos
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मुक्तेश्वर, रामगढ़ और धानाचूली में भी जमकर बर्फबारी हुई है। भीमताल, भवाली, गरमपानी और ओखलकांडा क्षेत्र में बारिश के साथ ठंड बढ़ गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed