इस साल की फरवरी के महीने में गर्मी ने पिछले 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। देहरादून में गुरुवार को तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह अभी तक फरवरी का सबसे गर्म दिन रहा।
उत्तराखंड: फरवरी की गर्मी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, देहरादून और हरिद्वार में सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार
वर्ष, अधिकतम तापमान
2021 31.3
2020 29.2
2019 26.6
2018 29.5
2017 28.4
2016 28.5
2015 23.2
2014 25.4
2013 25.9
2012 27.4
2011 27.5
2006 31.2
गुरुवार 25 फरवरी की दोपहर गर्मी ने पसीने छुड़वा दिए। अचानक तापमान में वृद्धि होने से मौसम विज्ञानी भी हैरान हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.5 और मंगलवार को 26.5 डिग्री था। लेकिनगुरुवार को 31 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के ऋतु आलोकशाला के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।
आज से ठीक 15 साल पहले 2006 को 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। नरेंद्र रावत ने बताया कि 2020 में 1276 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि 2019 में 830 एमएम बारिश थी। लेकिन 2020 में अक्तूबर और नवंबर में बारिश की बूंद तक नहीं गिरी। इसी कारण अचानक मौसम में बदलाव माना जा रहा है। उनके मुताबिक मार्च से गर्मी और अधिक बढ़ेगी।
मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक 2020 में जनवरी में 40 एमएम, फरवरी में 35 एमएम, मार्च में 208 एमएम, अप्रैल में 27 एमएम, मई में 64 एमएम, जून में 34 एमएम, जुलाई में 334 एमएम, अगस्त में 346 एमएम, सितंबर में 13 एमएम बारिश हुई। अक्तूबर-नवंबर ड्राई रहा, जबकि दिसंबर दिसंबर में मात्र 6 एमएम बारिश दर्ज हुई। जनवरी से फरवरी में अब तक 26 एमएम बारिश हुई है।