फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आफत की बारिश: नैनीताल-भवाली रोड पर गिरी चट्टान, सड़क का 50 मीटर हिस्सा बहा, यातायात ठप, तस्वीरें

Fri, 29 Jul 2022 03:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Jul 2022 03:02 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today: Nainital Bhowali road 50 meter Area Collapsed after Heavy Landslide photos
नैनीताल भवाली रोड पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल में गुरुवार रात से हो रही बारिश आज भी परेशानी का सबब बनी हुई है। सुबह नैनीताल-भवाली रोड पर पाइंस के पास भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सड़क का 50 मीटर हिस्सा पूरी तरह जमींदोज हो गया। इसके बाद से यहां यातायात ठप है। 



भूस्खलन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी पंकज भट्ट ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि पाइंस स्थित पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटने से यह स्थिति पैदा हुई है। 

दरक रहा 'नैनीताल': 155 साल से नासूर बनी नैनीझील से लगी ये पहाड़ी, साल दर साल बिगड़ रहे हालात, तस्वीरें

फिलहाल इस रोड पर चलने वाले वाहन वाया ज्योलीकोट होकर चलेंगे। कहा कि सड़क को बनने में लगभग हफ्ते भर का समय लग सकता है। जिलाधिकारी ने बताया कि जो पहाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है उसी के पास आईटीआई और विद्युत विभाग की आवासीय कॉलोनी भी है। विभागीय अधिकारियों को पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Uttarakhand Weather Today: Nainital Bhowali road 50 meter Area Collapsed after Heavy Landslide photos
नैनीताल भवाली रोड पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ में बारिश आफत बनकर बरस रही है। बारिश से जगह-जगह मार्गों में मलबा आने से 193 मार्ग बंद हो गए हैं। खटीमा में निर्माणाधीन मकान के क्षतिग्रस्त होने से मकान में दो लोग दब गए जबकि अल्मोड़ा जिले के छांतरिया रेंज कार्यालय पर चीड़ का पेड़ गिरने से कार्यालय भवन का 50 प्रतिशत हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

Uttarakhand Weather Today: Nainital Bhowali road 50 meter Area Collapsed after Heavy Landslide photos
नैनीताल भवाली रोड पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बारिश के कारण चीन सीमा को जोड़ने वाली घट्टाबगड़-लिपुलेख सड़क और तवाघाट-सोबला सड़क तीन दिन से बंद है। इस कारण सीमांत के ग्रामीणों और सुरक्षा एजेंसियों को काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today: Nainital Bhowali road 50 meter Area Collapsed after Heavy Landslide photos
नैनीताल भवाली रोड पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल जैसे जिलों में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 31 जुुलाई तक मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today: Nainital Bhowali road 50 meter Area Collapsed after Heavy Landslide photos
इसी खाई में गिरा चट्टान से आया मलबा - फोटो : अमर उजाला

भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए देहरादून की डीएम सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। डीएम ने कहा कि यदि आपदा प्रबंधन में लापरवाही बरती गई तो संबंधित विभागों के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। वहीं, गंगोत्री हाईवे सुबह बंदरकोट में मलबा आने से बंद हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed