फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: गंगोत्री-यमुनोत्री और हर्षिल में बर्फबारी, मुनस्यारी में -4 तो चकराता में -3 डिग्री पहुंचा तापमान

Tue, 03 Jan 2023 08:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Jan 2023 08:01 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today: Fresh Snowfall in gangotri yamunotri dham and Harsil valley
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

मौसम के बदले मिजाज के साथ गंगोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में बर्फबारी हुई। उधर, यमुनोत्री धाम में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ सेब काश्तकारों के चेहरे भी खिले हैं। दरअसल, इस सीजन में लोग बारिश-बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बर्फबारी नहीं होने से खासकर सेब काश्तकार चिंतित थे। हालांकि बीते 24 दिसंबर को हर्षिल में बर्फबारी हुई थी लेकिन कम होने से ज्यादा फायदा नहीं हुआ। 



Uttarakhand Weather: कहीं हल्की धूप तो कहीं छाया कोहरा, ठिठुरन ने बढ़ाई परेशानी, हरिद्वार में येलो अलर्ट

मंगलवार शाम को गंगोत्री धाम के साथ हर्षिल घाटी में बर्फबारी हुई। वहीं टकनौर क्षेत्रके ग्राम रैथल में भी हल्की बर्फ गिरी। क्षेत्र के माधवेंद्र रावत, मोहन राणा आदि ने बताया कि बर्फबारी होती है तो इससे खेती को पर्याप्त नमी मिलेगी। साथ ही सेब के पेड़ों को भी शीतमान मिलने से लाभ होगा। उधर, यमुनोत्री धाम में दोपहर बाद सीजन की पहली बर्फबारी हुई जिससे बड़कोट तहसील क्षेत्र में दोपहर बाद ठंडी हवा के साथ कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। 

Uttarakhand Weather Today: Fresh Snowfall in gangotri yamunotri dham and Harsil valley
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, मुनस्यारी में माइनस चार डिग्री तापमान पहुंचने के बावजूद अब तक अलाव नहीं जल पाए हैं जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले वर्षों तक ठंड शुरू होते ही मुनस्यारी बस स्टेशन, हॉस्पिटल गेट, शास्त्री चौक, स्टेट बैंक के पास स्थानीय प्रशासन की ओर से अलाव जलाए जाते थे। इस बार अब तक बाजार में अलाव नहीं जल रहे हैं।

Uttarakhand Weather Today: Fresh Snowfall in gangotri yamunotri dham and Harsil valley
चकराता में कोहरा - फोटो : अमर उजाला

उधर, चकराता में न्यूनतम तापमान - 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में बसे गांव लोखंडी, लोहारी, उदांवा, खाटुवा, बनियाना, इंद्रोली आदि के लोगों ने पशुओं समेत निचले इलाकों में बनी छानियों का रुख करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today: Fresh Snowfall in gangotri yamunotri dham and Harsil valley
हर्षिल में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

नए साल का जश्न मनाकर अधिकांश पर्यटक लौट चुके हैं। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव, अंगीठी, हीटर आदि का सहारा लेते नजर आए। चकराता में मंगलवार को न्यूनतम तापमान - 3 और अधिकतर तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today: Fresh Snowfall in gangotri yamunotri dham and Harsil valley
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार की सुबह जब लोगों की आंख खुले तो क्षेत्र कोहरे की चादर में घिरा नजर आया। जिसके चलते सुबह के समय लोगों का आवागमन भी कम रहा। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकलने पर कोहरे की चादर छंटी, जिसके बाद लोगों को सर्दी से राहत मिली। हालांकि दिनभर सर्द हवाओं का दौर जारी रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed