फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hemkund Sahib: भारी बर्फबारी से आस्था पथ पर जमी दो फीट बर्फ, पसरे भारी भरकम हिमखंड, देखें तस्वीरें

Thu, 16 Feb 2023 10:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Feb 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall News: Big Iceberg and Heavy Snow in Hemkund Sahib Photos
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद से ही हेमकुंड साहिब में भी भारी बर्फ जमा है। हेमकुंड साहिब का प्रमुख पड़ाव घांघरिया भी इन दिनों बर्फ से पूरी तरह ढका हुआ है। घांघरिया में भी आस्था पथ पर करीब दो फीट तक बर्फ जमी है।

Uttarakhand Weather: 17 से 19 फरवरी के बीच पहाड़ों पर 12 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, जानिए मौसम का पूरा अपडेट

बर्फबारी के बाद बुधवार को हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन की टीम यात्रा मार्ग के निरीक्षण के लिए घांघरिया पहुंची थी। लेकिन रास्ते में भारी बर्फ होने के चलते टीम को घांघारिया तक पहुंचने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Uttarakhand Weather Snowfall News: Big Iceberg and Heavy Snow in Hemkund Sahib Photos
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

रामढुंगी के पास रास्ते में भारी हिमखंड आया हुआ है। इसे पार करने में टीम को काफी मुश्किल हुई। काफी मशक्कत के बाद भी टीम हिमखंड पार नहीं कर पाई। इसके चलते टीम को वापस लौटना पड़ा। यहां सार्वजनिक शौचालय, गुरुद्वारा परिसर और होटलों की छतों और परिसर में भी बर्फ जमी है। 

Uttarakhand Weather Snowfall News: Big Iceberg and Heavy Snow in Hemkund Sahib Photos
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष यात्रा शुरू होने से पहले सेवादार यात्रा मार्ग के निरीक्षण के लिए जाते हैं। लेकिन इस बार भारी बर्फ के चलते टीम घांघरिया से आगे नहीं बढ़ पा रही है। आस्था पथ पर बर्फ और रामढुंगी के पास हिमखंड होने से उसे पार नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall News: Big Iceberg and Heavy Snow in Hemkund Sahib Photos
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि प्रदेश में अब मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 17 से 19 फरवरी के बीच तापमान में 10 से 12 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall News: Big Iceberg and Heavy Snow in Hemkund Sahib Photos
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

पर्वतीय इलाकों में खासकर दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते न सिर्फ ग्लेशियर तेजी से पिघलेंगे, बल्कि ग्लेशियरों के टूटने और हिमस्खलन की भी पूरी संभावना है। इससे नदियों का जल स्तर भी तेजी से बढ़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed