मौसम ने करवट ली तो ठंड बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। कुमाऊं और गढ़वाल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट और देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी में येलो अलर्ट किया है।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट: अगले 48 घंटे भारी से भारी बारिश का अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की आशंका
वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। कुमाऊं में नैनीताल, भीमताल सहित कई इलाकों में गुरुवार सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। इधर, चमोली जिले के 50 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं। मसूरी में जमकर बर्फबारी हो रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक मौसम के बदले मिजाज के चलते राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ भारी बर्फबारी की आशंका है।
2 of 7
कुमाऊं के धानाचूली भीमताल में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
भीमताल के धानाचूली क्षेत्र में पहाड़ियों ने बर्फ सफेद चादर ओढ़ ली है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे भारी से भारी बारिश का अलर्ट है।
3 of 7
नैनीताल में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल में बर्फबारी के बाद पहाड़ियां बर्फ से ढक गई हैं। उधर, चमोली जनपद में तड़के से ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है, जिससे ठंड में इजाफा हो गया है।
4 of 7
कुमाऊं के धानाचूली भीमताल में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, गोरसों बुग्याल, औली, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी के अलावा नीती और माणा घाटी के गांवों में जमकर बर्फबारी हो रही है। साथ ही चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के 50 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं।
5 of 7
कुमाऊं के धानाचूली भीमताल में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
पाणा, ईराणी, लोहाजंग, सुतोल, कनोल, रामणी, सुरांईथोटा, भल्लगांव, तोलमा आदि गांवों में सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। गांवों के पैदल रास्ते और खेत खलियान भी बर्फ से ढक गए हैं। इससे विधानसभा चुनाव प्रचार भी धीमा पड़ गया है, बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।