फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Snowfall: भारत-चीन सीमा क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी, निचले इलाकों में बढ़ी ठंड, तस्वीरें

Thu, 12 Sep 2024 09:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Sep 2024 09:19 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Season First Snowfall in India-China border area cold increased in lower areas
भारत चीन सीमा पर सीजन की पहली बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी, नीती व माणा घाटी में बर्फबारी हुई। वहीं, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। वहीं, केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। 

बारिश-बर्फबारी से तापमान में भी भारी गिरावट आ गई है। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में ठंड बढ़ गई है। बारिश के चलते लोग दिनभर अपने घरों में दुबके रहे। 

Kedarnath: चोटियों पर बर्फबारी...तेज बारिश से रोकी गई यात्रा, सोनप्रयाग में ही रुके 2500 से अधिक यात्री

Uttarakhand Weather Season First Snowfall in India-China border area cold increased in lower areas
भारत चीन सीमा पर सीजन की पहली बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, राज्य में बारिश और भूस्खलन से 168 मार्ग बंद हैं। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, बार्डर रोड से लेकर ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। सबसे अधिक प्रभावित चमोली जिला है। यहां पर 29 ग्रामीण मोटर मार्ग, एक राज्य मार्ग और एक मुख्य जिला मार्ग बंद है। 

Uttarakhand Weather Season First Snowfall in India-China border area cold increased in lower areas
भारत चीन सीमा पर सीजन की पहली बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

चंपावत में 22, नैनीताल में 20, पिथौरागढ़ में 19, टिहरी में 17, रुद्रप्रयाग में 15, पौड़ी गढ़वाल में 13, अल्मोड़ा में नौ, देहरादून में आठ, उत्तरकाशी और बागेश्वर में छह-छह और ऊधम सिंह नगर में दो मार्ग बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Season First Snowfall in India-China border area cold increased in lower areas
बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को भी प्रदेश में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Season First Snowfall in India-China border area cold increased in lower areas
बारिश - फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जिलों में तेज हवा चलने के साथ कई दौर की भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने संवेदनशील इलाकों में सतर्कता से रहने की हिदायत दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed