फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall: बदरीनाथ-केदारनाथ की ऊपरी पहाड़ियों पर हुआ सीजन का पहला हिमपात, दिखीं खूबसूरत वादियां, बढ़ी ठंड

Wed, 11 Sep 2024 02:45 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली/रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली/रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 11 Sep 2024 02:45 PM IST
विज्ञापन
First snowfall of the season in Badrinath-Kedarnath Watch Photos Uttarakhand News
बदरीनाथ केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदरीनाथ और केदारनाथ की ऊपरी पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। इसके बाद से ही धाम में ठंड बढ़ गई है। मंगलवार रात को हुई बारिश के बाद आज सुबह धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी दिखाई दी।





बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के अलावा माणा क्षेत्र के पास भी बर्फबारी हुई है। बता दें, कि प्रदेश के कई जिलों में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। उत्तराखंड में मानसून अंतिम चरण में है। लेकिन विदाई से पहले राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम अपने तेवर दिखाएगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 11 से 14 सितंबर तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा कि संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात में भी सतर्कता बरतें।

First snowfall of the season in Badrinath-Kedarnath Watch Photos Uttarakhand News
बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार आज (बुधवार) हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी जिले के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

First snowfall of the season in Badrinath-Kedarnath Watch Photos Uttarakhand News
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहां तेज गर्जना के साथ भारी से भारी बारिश होने की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
First snowfall of the season in Badrinath-Kedarnath Watch Photos Uttarakhand News
बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।

ये भी पढ़ें...Dehradun Weather:  घंटे भर में 33 एमएम से अधिक बारिश में बने बाढ़ से हालात, स्कूल से लौट रहीं दो किशोरियां बहीं

 

विज्ञापन
First snowfall of the season in Badrinath-Kedarnath Watch Photos Uttarakhand News
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं केदारनाथ यात्रा में मौसम बड़ी बाधा बना है। बारिश के चलते सुबह 8.30 बजे से केदारनाथ पैदल यात्रा सोनप्रयाग से ही रोक दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed