फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी का सितम: मुनस्यारी में बर्फबारी के बाद ठंड से जम गए तालाब, बर्फ बना नल का पानी, देखें तस्वीरें

Thu, 19 Jan 2023 09:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मुनस्यारी/पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, मुनस्यारी/पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Jan 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Pond and tap water frozen after Snowfall in Munsiyari Photos
मुनस्यारी में ठंड से जमा पानी - फोटो : अमर उजाला

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात से ठंड बढ़ गई है। मुनस्यारी के खलियाटॉप सहित मिलम, पंचाचूली में एक इंच बर्फबारी हुई है। निचले क्षेत्रों में दिनभर बादल छाने से ठंड बढ़ गई है। खलियाटॉप में एक इंच, मिलम में दो इंच, नग्निधूरा में दो इंच, लास्पा में दो इंच बर्फबारी हुई है।



खलियाटॉप में बर्फबारी के बाद मुनस्यारी का अधिकतम तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मुनस्यारी में सुबह के समय बूंदाबांदी हुई। ठंड बढ़ने के बाद बलाती ईको पार्क में तालाब और पाइपलाइन जम गई हैं।

Joshimath Sinking: यहां नृसिंह मंदिर में दर्शन बिना अधूरी रहती है बदरीनाथ धाम की यात्रा, पढ़ें रोचक बातें

नलों में ही पानी जमने से सुबह के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ सहित विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय बूंदाबांदी हुई। डीडीहाट, बेड़ीनाग, कनालीछीना, थल सहित कई अन्य हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। ठंड बढ़ने के बाद पिथौरागढ़ बाजार में दिनभर सुनसानी रही। पिथौरागढ़ में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Uttarakhand Weather: Pond and tap water frozen after Snowfall in Munsiyari Photos
मुनस्यारी में ठंड से जमा पानी - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ जिले में पिछले दो माह से बारिश नहीं हुई है। इन दिनों खेतों में गेहूं, मसूर, जौं, चने की फसल बोई गई हैं। फसलों को पानी की जरूरत है। असिंचित क्षेत्र के किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र बारिश नहीं हुई तो फसलें सूख जाएंगी। कृषि विशेषज्ञ डॉ.चेतन भट्ट ने बताया कि अभी सूखे जैसे हालात नहीं हैं। 21 से 23 जनवरी के बीच बारिश होने के आसार हैं। इससे फसलों के उत्पादन में सुधार होगा। 

Uttarakhand Weather: Pond and tap water frozen after Snowfall in Munsiyari Photos
मुनस्यारी में ठंड से जमा तालाब का पानी - फोटो : अमर उजाला

चंपावत जिले के समूचे पर्वतीय हिस्सों में बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड महसूस हुई। सुबह दस मिनट बूंदाबांदी के बाद साढ़े नौ बजे बाद धूप निकली लेकिन तेज हवा चलने से धूप के बावजूद ठंड बरकरार रही। दोपहर दो बजे बाद आसमान में बादल छा गए। चंपावत में अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा में धूप निकलने से ठंड कम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Pond and tap water frozen after Snowfall in Munsiyari Photos
मुनस्यारी में ठंड से जमा पानी - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर जिले में हिमालयी क्षेत्र से सटी फुर्किया, द्वाली, कर्मी की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात हुआ है। निचले इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं। बृहस्पतिवार को बागेश्वर का न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Pond and tap water frozen after Snowfall in Munsiyari Photos
मुनस्यारी में ठंड से जमा पानी - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत में बृहस्पतिवार को मौसम मिजाज एकदम बिगड़ गया। चौबटिया क्षेत्र में सुबह सवा पांच बजे हल्की बारिश के साथ बर्फ के फाहे गिरे। खराब मौसम के बीच दिनभर सर्द हवाएं चलने से पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया। प्रशासन ने यहां अलाव की व्यवस्था की हुई है। जगह जगह अलाव जलने से राहगीरों को राहत मिल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed