फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Weather: केदारनाथ में दो इंच बर्फ जमी, बदरीनाथ में बर्फबारी, मौसम का मिजाज बदलने से बढ़ी ठिठुरन

Wed, 29 Nov 2023 11:05 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/जोशीमठ।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/जोशीमठ। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 29 Nov 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall in Kedarnath and Badrinath Temperature Dropped Due to Change in Weather
केदारनाथ-बदरीनाथ और गोरसो में जमकर हिमपात - फोटो : amar ujala

प्रदेशभर में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। राजधानी देहरादून में हल्की बूंदाबांदी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। बुधवार को बारिश के बाद तापमान में और गिरावट की संभावना है।

मंगलवार को केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब सहित पिथौरागढ़ की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी हुई। जिससे प्रदेशभर में पारा लुढ़क गया और ठिठुरन बढ़ गई। पूरे दिन मौसम का मिजाज बदला रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। देहरादून में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

Uttarakhand Weather Snowfall in Kedarnath and Badrinath Temperature Dropped Due to Change in Weather
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : amar ujala

मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को राज्य के सभी जिलों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। चारधाम के साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना है। तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। इससे प्रदेशभर में और अधिक ठिठुरन बढ़ेगी।

Uttarakhand Weather Snowfall in Kedarnath and Badrinath Temperature Dropped Due to Change in Weather
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : amar ujala

देहरादून में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall in Kedarnath and Badrinath Temperature Dropped Due to Change in Weather
बदरीनाथ और गोरसो में जमकर हिमपात - फोटो : amar ujala

गढ़वाल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह से ही मौसम खराब रहा। दिन चढ़ते ही केदारनाथ में बर्फ की हल्की फुहारे गिरने लगी थीं। दोपहर होते-होते यह तेज होती गईं और धाम में करीब दो इंच तक नई बर्फ जम गई।

ये भी पढ़ें...नजीर बने मजदूर: बैट-बॉल खेला, गाने सुने...सुरंग में समय काटने के लिए किए ये काम, अब मिलेगी खास पहचान

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall in Kedarnath and Badrinath Temperature Dropped Due to Change in Weather
हिमपात - फोटो : amar ujala

वहीं बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, चैनाप घाटी, गोरसो बुग्याल, क्वारीपास सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार रात जमकर हिमपात हुआ। इसके अलावा औली में दस नंबर टावर तक भी बर्फबारी हुई है। क्वारीपास क्षेत्र में पर्यटकों के टैंट बर्फ से ढक गए। पर्यटकों ने भी इसका जमकर लुत्फ उठाया। वहीं बर्फबारी के कारण धाम में मास्टर प्लान के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed