फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि, खेतों में बिछ गई 'बर्फ' सी सफेद चादर, तस्वीरें...

Sun, 09 May 2021 11:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी/पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी/पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today: Heavy Hailstorm in pithoragarh Photos
उत्तराखंड में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कुमाऊं में हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से फलों और फसलों का काफी नुकसान पहुंचा है। पिथौरागढ़ में रविवार को मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। लगभग आधे घंटे तक गिरे ओलों से खेतों में सफेद चादर बिछ गई।



ओलों से फलों-सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से आडू, पुलम, आम, लीची सहित नींबू प्रजाति के फलदार पेड़ों को काफी नुकसान हुआ है। इधर, शाम साढ़े छह बजे के करीब हल्द्वानी में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।  

उत्तराखंड मौसम: चमोली में मूसलाधार बारिश से सहमे ग्रामीण, घर छोड़ सुरक्षित स्थानों पर भागे

उधर,चंपावत की लधिया घाटी क्षेत्र में रविवार की दोपहर तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे कई जगह संतरे, नींबू, आलू, मिर्च, टमाटर और अन्य फसलों को नुकसान हुआ। बागेश्वर में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। कांडा, दुगनाकुरी आदि तहसील क्षेत्रों में भी बारिश हुई।

वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडरस्टॉर्म गतिविधियों के सक्रिय होने से एक बार फिर मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल गया। जहां राजधानी दून व आसपास के इलाकों में हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई और कुछ इलाकों में ओले भी पड़े, वहीं पर्वतीय इलाकों में कई इलाकों में बारिश होने के साथ बर्फबारी भी हुई।

Uttarakhand Weather News Today: Heavy Hailstorm in pithoragarh Photos
उत्तराखंड में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटे में राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ही बर्फबारी की पूरी संभावना है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

Uttarakhand Weather News Today: Heavy Hailstorm in pithoragarh Photos
उत्तराखंड में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडरस्टॉर्म गतिविधियों के सक्रिय होने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में राजधानी दून में आसपास के इलाकों में जहां दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी के साथ ही कुछ इलाकों में ओले भी गिरे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today: Heavy Hailstorm in pithoragarh Photos
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला

वहीं, तापमान गिरने से मौसम सुहावना हो गया। इतना ही नहीं मौसम विज्ञानियों का यह भी मानना है कि आने वाले समय में आने वाले 24 घंटे में भी राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today: Heavy Hailstorm in pithoragarh Photos
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला

दूसरी ओर मौसम के बदले मिजाज के चलते राजधानी दून व आसपास के इलाकों में सुबह न सिर्फ तेज हवाएं चली, वरन आसमान में काले घने बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हुई। काले घने बादलों को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही थी कि घनघोर बारिश होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आखिरकार डेढ़ घंटे घंटे तक मौसम का मिजाज बदला रहा और आसमान में छाए घने बादल छट गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed