फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishikesh: देर रात उफनती बीन नदी में फंसी नोएडा के युवकों की कार, एसडीआरएफ ने ऐसे किया रेस्क्यू, तस्वीरें

Tue, 02 Aug 2022 11:44 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Aug 2022 11:44 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather news: Noida Youth Car stuck in Heavy Flow of bin River in rishikesh photos
नदी में फंसी कार - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। लगातार बारिश होने से मैदानी इलाकों में गंगा व अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिसके चलते लोगों को कई जगह परेशानी उठानी पड़ रही है।


 

Uttarakhand weather: तीन जिलों में बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट, 14 स्टेट हाईवे समेत 229 सड़कें बंद

वहीं, ऋषिकेश में सोमवार रात उफनती बीन नदी में एक कार फंस गई। कार में नोएडा के दो और ऋषिकेश का एक युवक था। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पहुंची और कार को बाहर निकाला। 
 

Cloud Burst: उत्तराखंड के जोगड़ी और रैतपुर गांव में बादल फटने से मची तबाही, खेत और पैदल रास्ते बहे, तस्वीरें

जानकारी के अनुसार, कार में मनीष जखमोला (31 वर्ष) पुत्र भगवती प्रसाद, ऋषिकेश, विकास उनियाल(36 वर्ष) पुत्र प्रकाश उनियाल निवासी नोएडा उत्तर प्रदेश, व सूरज सिंह ( 28 वर्ष) पुत्र भानु प्रताप सिंह नोएडा उत्तर प्रदेश सवार थे। तीनों युवक हरिद्वार से चीला होते हुए ऋषिकेश की तरफ आ रहे थे। 

Uttarakhand weather news: Noida Youth Car stuck in Heavy Flow of bin River in rishikesh photos
नदी में फंसी कार - फोटो : अमर उजाला

रात करीब एक बजे एक युवक ने आपदा कंट्रोल रूम को उनके नदी में फंसे होने की सूचना दी। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम पोस्ट ढालवाला से तत्काल मौके पर पहुंची व रात के अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में तीनों युवकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। वहीं, रस्सों के सहारे कार को भी किसी तरह से बाहर निकाला।

Uttarakhand weather news: Noida Youth Car stuck in Heavy Flow of bin River in rishikesh photos
नदी में फंसी कार को निकालते एसडीआरएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला

इस समय ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। गंगा चेतावनी स्तर से 80 मीटर नीचे बह रही है। वहीं, बारिश के बाद जाखन, सौंग, सुसवा, बीन और चंद्रभागा नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। बीन नदी में पहले भी जलस्तर बढ़ने के कारण कई लोग फंस चुके हैं। इसलिए पुलिस व एसडीआरएफ की ओर से सावधानी के साथ आवागमन करने की हिदायत दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand weather news: Noida Youth Car stuck in Heavy Flow of bin River in rishikesh photos
नदी में फंसे युवकों का रेस्क्यू करने जाते एसडीआरएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला

उधर, बारिश के कारण हरिद्वार में भी गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। गंगा मंगलवार सुबह से ही खतरे के निशान के करीब 292.10 मीटर पर बह रही है। जबकि गंगा में खतरे का निशान 293 मीटर है। इसे देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट है। 

विज्ञापन
Uttarakhand weather news: Noida Youth Car stuck in Heavy Flow of bin River in rishikesh photos
नदी में फंसी कार - फोटो : अमर उजाला

वहीं, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। इसको देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं अगले 24 घंटे के अंदर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना जताई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed