फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haridwar: नदी में फंसी यूपी रोडवेज की बस, 43 सवारियों की जान पर बनी, जेसीबी पर बैठाकर निकाले गए सुरक्षित

Sat, 22 Jul 2023 03:07 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार (लालढांग)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार (लालढांग) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 22 Jul 2023 03:07 PM IST
सार

पहाड़ में बारिश आफत बनकर बारिश रही है। शनिवार सुबह हरिद्वार में कोटावाली नदी के तेज बहाव में 70 सवारियों की जान फंसी रही। सूचना मिलने पर पहुंची उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की ओर से रेस्क्यू अभियान चलाया गया और जेसीबी में बैठाकर सवारियों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News heavy rain UP Roadways bus stuck in flood in Haridwar
बाढ़ में फंसी बस - फोटो : amar ujala

रूपड़िया से नेपाल के लोगों को लेकर हरिद्वार आ रही बस में सवार 43 सवारियों की जान उस समय गले अटक गई, जब बस नदी के तेज बहाव में बीच में फंस गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की ओर से चलाए गए रेस्क्यू अभियान में जेसीबी में बैठाकर सवारियों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई गई।



बाद में बस को भी क्रेन से बाहर किया गया। रेस्क्यू अभियान के बाद लोगों की जान बचने पर पुलिस और सवारियों ने राहत की सांस ली। दरअसल, शनिवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के रूपड़िया डिपो की बस नेपाल के लोगों लेकर हरिद्वार आ रही थी। बस जब सुबह करीब दस बजे हरिद्वार-बिजनौर मार्ग पर उत्तर प्रदेश की सीमा चिड़ियापुर बॉर्डर पर भागूवाला कोटावाली नदी के रपटे पर पहुंची ताे अचानक से पानी में तेज बहाव आ गया।


पानी तेज बहाव आने पर बस नदी में फंसने लगी। बस चालक ने उसे नदी से निकलाने का प्रयास किया, लेकिन ज्यादा बहाव होने से उसके पटलने के खतरे को देखते हुए उसने बस को बीच खड़ा कर दिया। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। बस में बैठे यात्रियों को इसका पता चला तो उनमें हड़कंप मच गया। लोगों में किसी अनहोनी की घटना को देखते हुए चीख पुकार मच गई।

Uttarakhand Weather News heavy rain UP Roadways bus stuck in flood in Haridwar
नदी में फंसी बस को बाहर निकाला गया। - फोटो : amar ujala

सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसने यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से बस में सवार लोगों को धीरे-धीरे कर नदी से बाहर निकाला लिया गया। यात्रियों को बाहर निकालने के बाद बस को भी क्रेन से नदी से बाहर खींच लाया गया। रेस्क्यू अभियान के बाद चालक-परिचालक समेत सभी यात्रियों को सकुशल बचा लिया गया। श्यामपुर थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल का कहना है कि ढाई घंटे के रेस्क्यू अभियान में सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्हें दूसरी बसों में बैठाकर हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया गया।

Uttarakhand Weather News heavy rain UP Roadways bus stuck in flood in Haridwar
रेस्क्यू के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala

प्रदेशभर में आज  शनिवार से अगले चार दिन तक भारी बारिश की रहेगी। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए चार दिन तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 22 से 25 जुलाई तक गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से सड़कें बंद हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News heavy rain UP Roadways bus stuck in flood in Haridwar
नदी में फसी बस - फोटो : amar ujala

हरिद्वार में भी सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। जिस कारण यहां कई जगहों पर जलभराव हो गया है। ऐसे में स्थानीय लोग डरे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे यहां कई जगह पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।

 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेशभर में आज से चार दिन भारी बारिश की चेतावनी, इन जगहों पर बादल फटने से मची तबाही, तस्वीरें

 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News heavy rain UP Roadways bus stuck in flood in Haridwar
यात्रियों को निकाला सुरक्षित - फोटो : amar ujala

उधर पहाड़ों पर बारिश आफत बनकर बरस रही है। पौड़ी और उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही मची है। प्रदेशभर में कई सड़कें बंद होने से आवाजाही ठप हो गई है। खासतौर पर कई गांवों का संपर्क कट गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed