फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में बारिश: बदरीनाथ हाईवे पर तालाब में समाई कार, पिथौरागढ़ में कई घर क्षतिग्रस्त, तस्वीरें...

Thu, 09 Sep 2021 08:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली/पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली/पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Sep 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather latest News Today: Heavy Rainfall create Problems in Pithoragarh and chamoli photos
उत्तराखंड में बारिश से परेशानी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ नाले में बृहस्पतिवार को करीब 18 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू हो पाई। बुधवार को देर शाम करीब आठ बजे यहां हाईवे बाधित हो गया था।



उत्तराखंड: आजादी के कई साल बाद भी जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे लोग, तस्वीरें बेहद खतरनाक

लामबगड़ में ही खचड़ा नाले के उफान पर आने से एक कार तालाब में समा गई। कार सवार लोग समय रहते कार से उतर गए थे। पुलिस की मदद से कार को निकाला जा सका। लामबगड़ क्षेत्र में रुक-रुककर भारी बारिश हो रही है। बारिश से लामबगड़ नाला उफान पर आ गया और यहां बड़े-बड़े बोल्डर हाईवे पर अटक गए। हाईवे के दोनों ओर सेना, आईटीबीपी और स्थानीय लोगों के वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

बृहस्पतिवार को बारिश के बीच ही बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की दो जेसीबी मशीनों के जरिये बोल्डरों को हटाया गया। पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण किया गया, जिसके बाद दोपहर में करीब दो बजे हाईवे को खोला जा सका। हालांकि अब भी यहां वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं।

Uttarakhand weather latest News Today: Heavy Rainfall create Problems in Pithoragarh and chamoli photos
बदरीनाथ हाईवे पर नाला पार करती कार - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बुधवार शाम को भारी बारिश के दौरान एक कार खचड़ा नाले में बने तालाब में अटक गई। कार सवार लोगों ने जैसे तैसे जान बचाई। गोविंदघाट के थानाध्यक्ष बृजमोहन राणा ने बताया कि खचड़ा नाला में बारिश बंद होने के बाद से जल स्तर कम हो गया है, जबकि लामबगड़ नाले से बोल्डरों को हटा दिया गया है। 

Uttarakhand weather latest News Today: Heavy Rainfall create Problems in Pithoragarh and chamoli photos
पिथौरागढ़ में घर क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ में भारी बारिश के कारण जिले में 24 से अधिक सड़कें बंद पड़ी हैं। नदियां उफनाने से किनारे रह रहे लोग सहमे हुए हैं। धारचूला के दर गांव में भारी बारिश के कारण तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावित परिवारों ने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand weather latest News Today: Heavy Rainfall create Problems in Pithoragarh and chamoli photos
पिथौरागढ़ में घर क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

भारी बारिश के कारण धारचूला विकासखंड के दर गांव के न्यू तोक में पूरन सिंह नेगी, परूली देवी और नवीन राम के मकान  क्षतिग्रस्त हो गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य डूंगर सिंह दानू और तिजम निवासी सुरेश सिंह ने तहसील प्रशासन को नुकसान की जानकारी दे दी है। राजस्व उपनिरीक्षक उदय भंडारी ने बताया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। मुआवजा देने की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Uttarakhand weather latest News Today: Heavy Rainfall create Problems in Pithoragarh and chamoli photos
भूस्खलन से रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला

चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-घट्टाबगड़, तवाघाट-सोबला लंबे समय से दो से अधिक स्थानों पर बंद चल रही है। घट्टाबगड़-लिपूलेख और सोबला दर तिदांग सड़क भी कई स्थानों पर बंद हैं। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इन सड़कों के बंद होने से सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही सीमांत के लोग परेशान हैं। आईटीबीपी, एसएसबी, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के लोग पैदल चलकर मंजिल तक पहुंच रहे हैं। इधर थल-मुनस्यारी सड़क पर हरड़िया में लगातार मलबा आ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed