ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के मिस्सरवाला गांव में बारिश से तड़के दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दौरान घर में सो रहे दंपती की मलबे की नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि बच्ची घायल हो गई। राहत और बचाव टीम ने मलवे में दबे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। मिस्सरवाला गांव में बारिश से तड़के दो मकान क्षतिग्रस्त होने से नसीर अहमद शाह (65) और उनकी पत्नी मोहमदी (60) की दबकर मौत हो गई। जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शांतिपुरी नंबर दो में मंदिर की दीवार गिरने से फील्ड के पास लगा हुआ ओपन जिम पूरा क्षतिग्रस्त हो गया।
ये भी पढ़ें...Dehradun : समान नागरिक संहिता पर हलचल तेज, आज होगी महत्वपूर्ण बैठक, कैबिनेट विस्तार की चर्चा भी गरमाई
मौसम विभाग ने नौ से 12 जुलाई तक प्रदेशभर के सभी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, नौ से 12 जुलाई तक मैदानी और पर्वतीय इलाकों के कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
2 of 5
आफत बनकर बरसी बारिश
- फोटो : amar ujala
दूसरी तरफ उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे के बंदरकोट के समीप खुलने और बंद होने का सिलसिला लागातार जारी है।
3 of 5
बारिश से मकान क्षतिग्रस्त
- फोटो : amar ujala
शनिवार शाम को जनपद में हुई बारिश के कारण बंदरकोट में मलबा और बोल्डर आने के कारण बंद हो गया, जिसे बीआरओ की मशीनरी ने आधे घंटे में खोल दिया था।
4 of 5
मकान क्षतिग्रस्त
- फोटो : amar ujala
कुछ देर आवाजाही सुचारू होने के बाद देर शाम हाईवे एक बार फिर बोल्डर और मलबा आने के कारण बंद हो गया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: आफत बनकर बरसी बारिश, काशीपुर में दो मकान ध्वस्त, मलबे में दंपति की मौत, बच्ची घायल
5 of 5
विकासनगर में मलबे से पटा स्कूल
- फोटो : amar ujala
विकासनगर के पछवा दून में भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है। जौनसार बावर में कई मोटर मार्ग मलबा आने के से त्यूणी के एक स्कूल में भारी मलबा घुस गया।