फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Movement on UCC intensifies, important meeting will be held today

Dehradun : समान नागरिक संहिता पर हलचल तेज, आज होगी महत्वपूर्ण बैठक, कैबिनेट विस्तार की चर्चा भी गरमाई

Sun, 09 Jul 2023 12:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून/नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Jul 2023 12:36 AM IST
सार

इस पर विशेषज्ञों की समिति की रविवार को (आज) महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें रिपोर्ट के साथ सिफारिशों के सापेक्ष दस्तावेज व अनुबंध (एनेक्जर) भी संलग्न किए जाएंगे। ये दस्तावेज रिपोर्ट का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
Dehradun: Movement on UCC intensifies, important meeting will be held today
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की ड्राफ्ट रिपोर्ट फाइनल करने की सरगर्मी तेज हो गई है। इस पर विशेषज्ञों की समिति की रविवार को (आज) महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें रिपोर्ट के साथ सिफारिशों के सापेक्ष दस्तावेज व अनुबंध (एनेक्जर) भी संलग्न किए जाएंगे। ये दस्तावेज रिपोर्ट का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि समिति उत्तराखंड सरकार को 15 जुलाई तक रिपोर्ट सौंप सकती है। इस बारे में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही कहा है कि समिति जैसे ही रिपोर्ट सौंपेगी, हम सांविधानिक प्रक्रिया शुरू कर देंगे और जल्द से जल्द यूसीसी को प्रदेश में लागू कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


इस बीच देहरादून में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर विशेषज्ञ समिति की अब तक की प्रगति के बारे में राज्यपाल को जानकारी दी। उन्हें बताया कि समिति ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और वह शीघ्र रिपोर्ट सौंप देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य के विकास से संबंधित विषयों, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री व अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और उनके समक्ष उठाए गए राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों के बारे में जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सीएम ने सरकारी व निजी भूमि पर लाए जा रहे अध्यादेश समेत राज्य के ज्वलंत राजनीतिक व समसामयिक विषयों पर चर्चा की।


कैबिनेट विस्तार की चर्चा भी गरमाई
राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात के सियासी मायने भी टटोले जा रहे हैं। सियासी हलकों में इस भेंट के जरिये कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं ने एक फिर जोर पकड़ा है। हालांकि, मुख्यमंत्री से जुड़े सूत्रों ने इस मुलाकात को पूरी तरह से शिष्टाचार भेंट बताया, लेकिन धामी के नई दिल्ली दौरे के बाद से तेज हुई कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं का बाजार फिर से गरमा उठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed